Maha Bhagya RajYog in Kundli: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जातक के जन्म के समय ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से उसके भविष्य के बारे में जाना जाता है। इसके साथ ही कुंडली में कई तरह के योगों का निर्माण होता है। इन्हीं योगों में से एक है महाभाग्य राजयोग। जब किसी जातक की कुंडली में महाभाग्य योग का निर्माण होता है, तो उसे किस्मत का पूरा साथ मिलता है। हर क्षेत्र में सफलता पाने के साथ मान-सम्मान की वृद्धि होती है। अपने कार्य के कारण प्रसिद्धि पाता है। बता दें कि महाभाग्य योग का असर स्त्री और पुरुष दोनों में अलग-अलग होता है। आइए जानते हैं कैसे बनता है महाभाग्य योग और इसके क्या है लाभ।
स्त्री की कुंडली में कैसे बनता है महाभाग्य राजयोग
अगर किसी स्त्री की कुंडली में सूर्य, चंद्रमा और लग्न में सम राशि यानी वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि में है, तो महाभाग्य योग का निर्माण होता है। इन योग के बनने से वह बचपन से ही भाग्यशाली होती है। उन्हें अपने जीवन में हर एक सुख-सुविधा मिलती है। समाज में मान-सम्मान पाती है। अपने काम और लगन से हर क्षेत्र में सफलता पाती है। इसके साथ ही जिस घर में इनके पैर पड़ते हैं वहां के भी भाग्य जाग जाते हैं। इसके साथ ही जिस पुरुष के साथ इनका विवाह होता है, तो उसका भी भाग्य जाग सकता है। ये पूरे परिवार को एक साथ लेकर चलने वाली होती है। इन्हें अच्छी तरह से पता होता है कि पूरे परिवार को कैसे एक साथ रखना है।
पुरुष की कुंडली में कैसे बनता है महाभाग्य योग
स्त्री की कुंडली के उल्टा अगर किसी पुरुष की कुंडली में सूर्य, चंद्रमा विषम राशि यानी मेष, मिथुन, सिंह,तुला, धनु या फिर कुंभ राशि में हो और लग्न में भी विषम राशि है, तो महाभाग्य योग का निर्माण होता है। ऐसे जातकों को बचपन से ही महाभाग्य योग का साथ मिलता है। अगर जातक का जन्म नार्मल परिवार में हुआ है, जो आगे चलकर वह अपने परिवार का नाम रौशन करता है। इसके साथ ही खूब धन, पद-प्रतिष्ठा कमाता हैं। अपने सूझ-बूझ से हर क्षेत्र में सफलता पाता है। उस जातक का अपने मन और शरीर पर पूरा कंट्रोल होता है। ऐसे में वह हर एक कार्य को बहुत ही समझदारी के साथ करता है। इसी के कारण उसकी एक अलग पहचान होती है।
महाभाग्य योग बनने के लाभ
अगर किसी जातक की कुंडली में महाभाग्य योग बनता है, तो समझ लें कि उसे भाग्य का पूरा लाभ मिलता है। यह लोग हर क्षेत्र में सफलता राते हैं। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से इन्हें कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। ये अपनी मेहनत के बल से उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। ये सुख-सुविधाओं से लैस होते हैं। इसके साथ ही यह अपने परिवार को खुश रखने की हर कोशिश करते हैं। ये अपनी मेहनत और भाग्य के बल से हर नामुमकिन चीज को भी मुमकिन कर देते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।