Chandra Grahan 2018 Sutak Timing: 31 जनवरी को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण हो रहा है। चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान के दर्शन करना अशुभ माना जाएगा। इसलिए इस दिन मंदिरों के पट बंद रहेंगे। इस दौरान सूतक काल भी शुरू हो जाएगा। बुधवार को सूतक काल सुबह 07 बजकर 07 मिनट पर शुरू होकर रात 08 बजकर 41 मिनट पर खत्म हो जाएगा। इस दौरान किसी भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। भारतीय ज्योर्तिविज्ञान परिषद के मुताबिक 31 जनवरी को पूर्ण चंद्रग्रहण शाम 06:2 2से 07:38 तक दिखाई होगा। पृथ्वी चंद्र ग्रहण के प्रभाव वाले क्षेत्र में 04 बजकर 22 मिनट में दाखिल होगी। दरअसल, इस दौरान पृथ्वी की एक आंशिक बाहरी छाया चंद्रमा पर पड़ेगी। आंशिक चंद्रग्रहण शाम 5 बजकर 18 मिनट से शुरू होगा। पूर्ण चंद्रग्रहण शाम 06:22 बजे से लेकर 07:38 बजे तक चलेगा। आंशिक चंद्रगहण 8 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा। चंद्रमा पृथ्वी की छाया से पूरी तरह रात 9 बजकर 39 मिनट पर बाहर निकलेगा।
बालक, वृद्ध और रोगियों के लिए सूतक काल नहीं माना जाएगा। सूतक काल के समय किसी मूर्ति को स्पर्श, भोजन और पवित्र नदी में स्नान करना वर्जित माना जाता है। इस दौरान मंत्रों का जाप करना फलदायक माना जाता है। कहा जाता है सूतक काल में कोई भी शुभ काम शुरू नहीं करना चाहिए। भोजन पकाने और ग्रहण करने से दूर रहना चाहिए। चंद्र ग्रहण के समाप्त हो जाने के बाद घर का शुद्धिकरण करना चाहिए। सूतक के दौरान प्रेग्नेंट महिला को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण खत्म हो जाने के बाद पहने हुए कपड़ों सहित स्नान कर और चन्द्रदर्शन कर भोजन आदि कर सकते हैं।
आइए जानते हैं आपके शहर में कब होगा सूतक काल –
– दिल्ली, शाम 5.54 बजे
– देहरादून, शाम 5.47 बजे
– हरिद्वार, शाम 5.48 बजे
– इलाहाबाद, शाम 5.40 बजे
– अमृतसर, शाम 5.58 बजे
– बैंगलुरू, शाम 6.16 बजे
– भोपाल, शाम 6.02 बजे
– चंडीगढ़, शाम 5.52 बजे
– चेन्नई, शाम 6.04 बजे
– कटक, शाम 5.32 बजे
– गया, शाम 5.27 बजे
– जालंधर, शाम 5.56 बजे
– कोलकत्ता शाम 5.17 बजे
– लखनऊ, शाम 5.41 बजे
– मुजफ्फरपुर, शाम 5.23 बजे
– नागपुर, शाम 5.58 बजे
– नासिक, शाम 6.22 बजे
– पटना, शाम 5.26 बजे
– पुणे, शाम 6.23 बजे
– रांची, शाम 5.28 बजे
– उदयपुर, शाम 6.15 बजे
– उज्जैन, शाम 6.09 बजे
– वड़ोदरा, शाम 6.21 बजे
– कानपुर, शाम 5.44 बजे
चंद्र ग्रहण 2018 सूतक समय: भारत में इस समय लगेगा सूतक, भूलकर भी न करें ये काम
Chandra Grahan 2018: राहु-केतु मानते हैं चंद्रमा और सूर्य देव को शत्रु, जानें कैसे लगता है ग्रहण