Horoscope 2023: नया साल शुरू होने में एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। आपको बता दें कि साल 2023 में कई छोटे- बड़े ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने जा रहा है। शनि, राहु-केतु और गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा। ऐसे में 2023 ज्योतिषीय दृष्टि से 3 राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायी (2023 Ki Lucky Zodiac Sign) हो सकता है। इन लोगों को इस साल सितारों के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि: साल 2023 में मेष राशि के जातकों को सितारों का साथ मिलता दिख रहा है। क्योंकि शनि देव मेष राशि की गोचर कुंडली में 11वें भाव में गोचर करेंगे। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए इस साल आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है। जो लोग अविवाहित हैं, उनका विवाह हो सकता है। साथ ही कारोबारियों को व्यापार में इस साल लाभ के बेहतर मौके मिलते नजर आ रहे हैं। वहीं जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनको प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं।

मकर राशि: आप लोगों पर भी साल 2023 में मांं लक्ष्मी और शनि देव की कृपा रहने वाली है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस साल आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत, योग्यता और पूर्व में किए गए निवेशों का आपको लाभ मिलेगा। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस साल सफलता मिलती दिख रही है। वहीं आप लोगों पर साढ़ेसाती का तीसरा फेज शुरू होगा लेकिन शनि देव आपकी राशि के ही स्वामी हैं, इसलिए उनकी कृपा आपको प्राप्त हो सकती है। तरक्की के नए मार्ग बन सकते हैं।

धनु राशि: साल 2023 धनु राशि के जातकों को आर्थिक रूप से लाभप्रद साबित हो सकती है। इस साल आपको करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। क्योंकि शनि देव जैसे ही जनवरी में कुंभ राशि में गोचर करेंगे। वैसे ही आपको साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे आपके रुके हुए काम बनने शुरू होंगे।

साथ ही संतान की चाहत भी इस साल आपकी पूरी हो सकती है। इस साल आप वाहन या प्राप्रटी खरीद सकते हैं। साथ ही कारोबार में नए ऑर्डर मिलने से अच्छा धनलाभ हो सकता है।