Horoscope 2023: नया साल 2023 कई राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है। नए साल में कई राशियों के लोगों को किस्मत पलट सकती है। शनि देव 17 जनवरी 2023 से राशि परिवर्तन करेंगे।
ज्योतिश शास्त्र के अनुसार शनि देव 17 जनवरी 2023 से राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि देव करीब ढ़ाई वर्षों के बाद मकर राशि से कुंभ राशि में जाएंगे। इससे कई राशियों के जातकों का समय अच्छा हो सकता है। आइए जानते हैं कि शनि देव के इस गोचर से किन-किन राशियों के लोगों को नौकरी, करियर में तरक्की और व्यापार में मुनाफा हो सकता हैं।
मिथुन राशि (Grah Gochar 2023)
शनि देव के कुंभ राशि में प्रवेश करने से इस राशि जातकों का समय अच्छा हो सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की प्रबल संभावना है। वहीं आप अपने कारोबार को आगे भी बढ़ा सकता है। साझेदारी के कारोबार में भी लाभ मिल सकता है। परिवार के लोगों का पूरा समय इस दौरान आपको मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Shani Gochar 2023)
इस राशि के जातकों की कुंडली में शनि देव गोचर से समय चौथे भाव में विराजमान रहेंगे। जातकों पर पूरे साल शनि देव की कृपा बनी रह सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने की प्रबल संभावन है। वहीं नौकरी पेशा जातकों के लिए भी शनि देव का गोचर लाभप्रद हो सकता है। नौकरी के अच्छे और नए मौके मिल सकते हैं। प्रमोशन और वेतन वृद्धि का भी लाभ मिल सकता है। घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रह सकती हैं।
मकर राशि (Shani Grah Gochar 2023)
इस राशि के जातकों की कुंडली में शनि देव दूसरे भाव में गोचर करेंगे। जातकों की सामाजिक छवि अच्छी रहेगी और मान-सम्मान व पद प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को इस अवधि में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। छात्र जातकों का समय भी अच्छा हो सकता है। निवेश करना लाभप्रद हो सकता है।