हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक हथेली की रेखाओं से हम जीवन के उतार-चढ़ाव के बारे में जान सकते हैं। लेकिन रेखाओं के साथ ही कुछ ऐसे भी निशान भी होते हैं जिनके जरिए भी आप जीवन में घटित होने वाली घटनाओं और आर्थिक स्थिति के बारे में जान सकते हैं। यहां हम ऐसे ही कुछ चिह्न हैं जिनका जिक्र करने जा रहे हैं जो बताते हैं कि किस स्थिति में व्यक्ति को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही उसका भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं ये चिह्न कौन से हैं…
हाथ में हो चक्र का निशान
अगर किसी व्यक्ति के हाथ में चक्र जैसा कोई निशान दिखे तो यह बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को अचानक अधिक मात्रा में धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा अगर यह चिह्न अंगूठे पर हो तब तो क्या कहने। कहते हैं कि ऐसे जातकों के जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा इन्हें पैतृक संपत्ति का भी सुख मिलता है।
ऐसा हो शुक्र और शनि पर्वत
हस्तरेखा शास्त्र मुताबिक किसी व्यक्ति का शुक्र और शनि पर्वत अधिक उभार लिए हो तो ऐसे लोग काफी लकी होते हैं। इसके अलावा अगर किसी जातक की भाग्य रेखा शुक्र पर्वत यानी कि अंगूठे के पास वाले क्षेत्र से निकलकर शनि क्षेत्र के मध्य तक पहुंच रही हो यह भी बेहद शुभ संकेत है। ऐसे लोगों अति धनवान होते हैं। साथ ही ये लोग कारोबार और नौकरी दौनों से धन कमाते हैं।
मछली का हो निशान
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर किसी व्यक्ति के हाथ में मछली का चिह्न है तो यह बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति विदेशों की यात्रा करते हैं। साथ ही विदशों से ही धन कमाते हैं। ये लोग जीवन में सभी भौतिक सुखों का आनंद लेते हैं। साथ ही पूरी जिंदगी शान के साथ व्यतीत करते हैं। साथ ही ये लोग दूरदर्शी होते हैं।
बनते हैं अति धनवान
अगर किसी व्यक्ति की भाग्य रेखा छोटी उंगली से निकले और त्रुटिरहित शनि पर्वत पर तक पहुंचती हो तो यह भी अत्यंत ही शुभ स्थिति मानी जाती है। ऐसे लोग लोकप्रिय होते हैं। साथ ही इनको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। वहीं ये लोग जीवन में खूब शोहरत पाते हैं।