Happy Mahashivratri 2020 Wishes: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि में चंद्रमा सूर्य के सबसे करीब माना जाता है। हर साल मनाया जाने वाला महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक माना जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार महाशिवरात्रि जनवरी या फरवरी माह में आती है और इस दिनशिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ लग जाती है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष विधि की जरुरत नहीं होती है, इसी कारण से इन्हें भोलेनाथ के नाम से भी जाना जाता है। फाल्गुन माह की कृष्णपक्षी चतुर्दशी को भगवान शिव का विशेष रुद्राभिषेक किया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव से पूछा था कि आप किस वस्तु से सबसे ज्यादा प्रसन्न होते हैं तो भगवान शिव ने कहा था कि जो भक्त उनके लिए श्रद्धाभाव से व्रत करता है उनसे वो सबसे अधिक प्रसन्न होते हैं और उन्हें विशेष वरदान देते हैं।
शिवरात्रि के दिन भक्त पूरे दिन उपवास करते हैं और शिवलिंग का जल, दूध, शहद और बेल पत्र से अभिषेक करते हैं। भगवान शिव की उपासना को मनुष्य के लिए कल्पवृक्ष के समान माना जाता है। भगवान शिव के सामने जिस इच्छा के साथ जाओ वो उसे अवश्य पूर्ण करते हैं। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाहोत्सव के पर्व पर शिव भक्तों को इस दिन की शुभकामनाएं इन शानदार व्हॉट्सऐपस फेसबुक मैसेजज के जरिए भेज सकते हैं।
शिव की भक्ति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुकून मिलता है,
जो भी लेता है दिल से भोले का नाम,
उसे भोले का आशीर्वाद जरूर मिलता है।
शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।।
शिव की शक्ति, शिव के जाप से
खुशियों का संसार मिले
इस शिवरात्रि के उत्सव पर
आपको कामयाबी की नई शुरुआत मिले।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।।
शिव की शक्ति, शिव की भक्ति, खुशी की बहार मिले,
शिवरात्रि के पावन अवसर पर आपको जिंदगी की नई शुरुआत मिले,
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।।
बनी रहे शिव जी की आप पर माया
पलट जाए आपके किस्मत की काया
जिंदगी में आप हासिल करें वो मुकाम
जो आज तक किसी ने नहीं पाया
हर-हर महादेव।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।।
भोले बाबा का आशीर्वाद आपको मिले,
उनकी दुआ का प्रसाद आपको मिले,
आप करें जिंदगी में इतनी तरक्की,
हर किसी का प्यार आपको मिले।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।।

