Lohri 2024 Date in India: सिख समुदाय के लिए लोहड़ी का पर्व काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व हर साल मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। यह पर्व कृषि से संबंधित है। इस दिन किसान रबी की अच्छी फसल होने पर भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए अग्नि में समर्पित करते हैं। इस पर्व को सुख-समृद्धि और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को बधाईयां देने के साथ रात के समय आग जलाने के साथ उसमें रेवड़ी, मूंगफली, पॉपकॉर्न आदि अर्पित करते हैं। जानें इस साल कब मनाई जाएगी लोहड़ी।
कब है लोहड़ी 2024? (Lohri 2024 Date)
बता दें कि लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस साल सूर्य मकर राशि में 15 जनवरी को को 2 बजकर 32 मिनट पर प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा और लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा।
लोहड़ी 2024 का महत्व (Lohri 2024 Significance)
लोहड़ी का पर्व देशभर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व फसल की कटाई और नई फसल के बोने से लेकर संबंधित है। इस दिन देवताओं को शुक्रिया के तौर पर रबी की फसल के रूप में आग में रेवड़ी, तिल, मूंगफली, गुड़ आदि अर्पित करते हैं। इसके साथ ही अग्नि देव से प्रार्थना करते हैं कि उनकी फसल हमेशा अच्छी उत्पन्न हो।
पंजाबी लोक कथाओं के अनुसार लोहड़ी पर जलाए गए अलाव की लपटें लोगों के संदेश और प्रार्थनाओं को सूर्य देवता तक ले जाती हैं ताकि ग्रह पर गर्मी आए ताकि फसलों को बढ़ने में मदद मिल सके। बदले में सूर्य देव भूमि को आशीर्वाद देते हैं और ठंड के मौसम को समाप्त करते हैं। लोहड़ी के अगले दिन को मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है।
दुल्ला भट्टी की याद
लोहड़ी के गीत पंजाबी योद्धा दुल्ला भट्टी की याद में भी गाए जाते हैं। लोग इस दिन खूबसूरत कपड़े पहनते हैं और ढोल की थाप पर भांगड़ा और गिद्दा नृत्य करने आते हैं। अलाव के चारों ओर ढोल की थाप पर नृत्य का कार्यक्रम किया जाता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।