Leo Yearly Horoscope Prediction in Hindi, Singh Rashi Ka Varshik Rashifal (सिंह वार्षिक राशिफल 2026): ज्योतिष शास्त्र मुताबिक सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य देव को ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना जाता है। साथ ही सूर्य देव को पिता, आत्मा, सरकारी नौकरी और प्रशासन का कारक माना जाता है। वहीं अगर सिंह राशि की 1 जनवरी 2026 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपके लग्न भाव में केतु ग्रह स्थित हैं। साथ ही वह साल के अंत में मतलब 5 दिसंबर को खर्च भाव पर संचरण करेंगे। वहीं पंचम भाव में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल का संयोग बनेगा और सातवें भाव में राहु ग्रह स्थित हैं। शनि देव अष्टम भाव में विराजमान हैं। जिससे शनि की ढैय्या चल रही है। वहीं दशम भाव में उच्च के चंद्र विराजमान हैं और 11वें भाव में गुरु ग्रह स्थित हैं। आइए जानते हैं सिंह राशि (Leo Rashifal 2026) वालों को 2026 करियर, कारोबार और पारिवारिक जाीवन के लिए कैसा रहेगा…
सिंह राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Leo Zodiac In 2026)
छात्रों के लिए साल 2026 काफी अच्छा साबित होगा। जून तक समय आप लोगों के लिए शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा के लिए अच्छा है। वहीं जो लोग विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं गुरु ग्रह की दृष्टि पंचम भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आप कोई उच्च संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं।
सिंह राशि वालों का काम- कारोबार (Business Of Leo Zodiac In 2026)
इस साल सिंह राशि के लोगों को नौकरी में नए मौके मिलेंगे। लेकिन आपको संभलकर चलना होगा। वहीं जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं वो 2 जून से पहले चांस ले सकते हैं। क्योंकि 2 जून के बाद ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल नहीं है।
सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Leo Zodiac In 2026)
आप लोगों के लिए इस साल आर्थिक पक्ष मिलाजुला रहेगा। आप लोगों के जनवरी से जुलाई तक का समय लाभ कमाने के लिए अच्छा रहेगा। इसके बाद से खर्चे अधिक हो सकते हैं। वहीं नुकसान हो सकता है। इसलिए आपको शुरू से ही सेविंग करनी चाहिए। क्योंकि शनि की ढैय्या चल रही है।
सिंह राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2026 (Married Life And Relationship Of Leo Zodiac In 2026)
सिंह राशि वालों के प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन की बात करें तो गुरु ग्रह की सप्तम दृष्टि आपके पंचम भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। साथ ही नवम दृष्टि से होने से वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। वहीं सप्तमेश शनि अष्टम भाव में विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपको अपनी और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य 2026 (Health Of Leo Zodiac In 2026)
अगर सिंह राशि वालों की सेहत की बात करें तो जनवरी का महीना आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं 14 फरवरी से 14 मार्च तक का जो समय यह सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं है। क्योंकि सूर्य देव का शनि और राहु के साथ संयोग बनेगा। इस समय सेहत को लेकर लापरवाही नहीं करनी है। इस समय कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। वहीं 27 जुलाई से शनि वक्री हो रहे हैं तब भी सेहत का ख्याल रखें। साथ ही 18 सितंबर से 12 नवंबर तक भी स्वास्थ्य का ध्यान रखें. क्योंकि मंगल नीच अवस्था में संचऱण करेंगे।
2026 में इन राशियों पर रहेगी पापी ग्रह केतु की विशेष कृपा, मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा
करें ये महा उपाय 2026 (Remedy For Leo Zodiac 2026)
इस साल आपको भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। साथ ही शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। वहीं शनिवार के दिन काले वस्त्र का दान करें। वहीं शनिवार को शनि का दीपक जलाएंं। वहीं शनि के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।
