Laxmi Narayan Raj Yog: वैदिक ज्योतिष में कई शुभ और राजयोगों का वर्णन मिलता है। जिनके जन्मपत्री में होने से व्यक्ति को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। सात ही व्यक्ति के जीवन में धन- दौलत बनी रहती है। आपको बता दें कि बुध ग्रह अभी कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं और वहीं 21 अगस्त शुक्र ग्रह कर्क राशि में संचरण करेंगे। जिससे कर्क राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। वहीं मंगल और शनि नवपंचम योग बना रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
प्रेमानंद महाराज ने बताया ये 6 चीजें इंसान को बनाती हैं कंगाल और रोगी, आज ही बना ले इनसे दूरी
तुला राशि (Tula Zodiac)
लक्ष्मी नारायण राजयोग और नवपंचम राजयोग तुला राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय नौकरी में तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस दौरान नई साझेदारियां और व्यापारिक सफलता की संभावना है। इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपको करियर में उन्नति देखने को मिल सकती है। रिश्तों में भी सामंजस्य बना रहेगा। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग और नवपंचम राजयोग का बनना कुंभ राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से छठे स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा और करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी। अवसरों को पहचानें और अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। वहीं इस दौरान आपको गुप्त शत्रुओं पर विजय मिलेगी। साथ ही इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें:
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
नवपंचम राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से कर्क राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं इसके साथ ही करियर में नई शुरुआत देखने को मिलेगी। कम्युनिकेशन स्किल अच्छे हो जाएंगे। आपको खूब आर्थिक लाभ होगा। साथ ही इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
सावन के अंतिम शनिवार पर करें इस स्त्रोत का पाठ, भोलेनाथ के साथ शनि देव होंगे प्रसन्न, धन- समृद्धि की होगी प्राप्ति