Lakshmi Narayan And Budhaditya Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रहोंं के राजकुमार बुध ग्रह ने 6 दिसंबर को वृश्चिक राशि में गोचर कर लिा है। आपको बता दें कि बुध के इस गोचर से दो राजयोग बन रहे हैं। क्योंकि बुध और सूर्य की युति भी बन रही है, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है और इसी समय शुक्र भी वृश्चिक राशि में ही मौजूद हैं। ऐसे में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग भी प्रभावशाली हो जाएगा। ऐसे में 2 राजयोग बनने से 3 राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इनको नई नौकरी के साथ वाहन- प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं तनावमुक्त रहेंगे। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

नीलम नहीं पहन सकते तो हाथ में बांधें इस पेड़ की जड़, शनि की कृपा से चमकेगा करियर और कारोबार

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026

50 साल बाद शनि और शुक्र बनाएंगे पावरफुल लाभ दृष्टि योग, 2026 से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह दोनों राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनेंंगे। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं करियर में भूमिका बदलने, पद वृद्धि या कार्यस्थल पर पहचान बढ़ने की संभावनाएं मजबूत रहेंगी। जिन लोगों का अपना व्यवसाय है उनको रिजल्ट अच्छे मिलेंगे। वहीं इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

बुधादित्य राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से सिंह राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह दोनों राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनेगी। इसलिए इस दौरान संपत्ति ता वाहन का सुख प्राप्त होगा। वहीं व्यापार करने वालों के लिए समय बेहतर है। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। परिवार और रिश्तेदारों के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। साथ ही इस दौरान उन लोगों को लाभ हो सकता है, जिन लोगों का काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और संंपत्ति से जुड़ा हुआ है। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध पहले से मजबूत होंगे। 

मीन (Pisces Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण और बुधादित्य राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह दोनों राजयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस दौरान करियर में अचानक उछाल आएगा और नए अवसर आपको आगे बढ़ने का मार्ग देंगे। साथ ही संपत्ति से संबंधित लाभ संभव है। वहीं परिवार में आनंद और सामंजस्य बढ़ेगा। अगर आप छात्र हैं तो आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। 

Leo Yearly Horoscope 2026: सिंह राशि वालों के लिए साल 2026 कैसा रहेगा, जानें करियर, कारोबार, सेहत और वैवाहिक जीवन का हाल

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल