Janmashtami 2025 Mantra: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। पंचांग अनुसार भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है जबकि इस बार 16 अगस्त को है। जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। वहीं इस दिन लोग भगवान कृष्ण के लिए व्रत करते हैं और रात के समय ही अपना व्रत का पारण करते है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार माने जाने हैं. उनके भक्तों की संख्या भी बेशुमार है। श्री कृष्ण के भक्त सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैली हुई है।
वहीं आपको बता दें कि जन्माष्टमी पर लोग भगवान कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं हम यहां आपको ऐसे शक्तिशाली मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका जन्माष्टमी के दिन पाठ करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में…
1- “कृं कृष्णाय नमः” … यह श्रीकृष्ण का बताया मूलमंत्र है जिसका जाप करने से व्यक्ति को अटका हुआ धन प्राप्त होता है। साथ धन आगमने के नए मार्ग खुलते हैं। इस मंत्र का जाप आपको जन्माष्टमी के दिन करना चाहिए।
2- “ॐ देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात”…. श्रीकृष्ण के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन और मन से सभी दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही भगवान श्री कृष्ण की कृपा बनी रहती है।
3- “हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे”.… यह 16 शब्दों का वैष्णव मंत्र है जो भगवान कृष्ण का सबसे प्रसिद्ध मंत्र है। साथ ही ये प्रभावशाली मंत्र है। इस मंत्र के जाप से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है।
4- “ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा” … यह कोई साधारण मंत्र नहीं बल्कि श्रीकृष्ण का सप्तदशाक्षर महामंत्र है। शास्त्रों के अनुसार 108 बार जाप करने से ही मंत्र सिद्ध हो जाते हैं लेकिन इस महामंत्र का पांच लाख जाप करने से ही सिद्ध हो पाता है। इसका पाठ जन्माष्टमी के दिन करने से सभी मनोरथ पूर्ण होने की मान्यता है।
5- “ओम क्लीम कृष्णाय नमः”…. इस मंत्र का जाप करने से मनुष्य को सफलता और वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान कृष्ण का आशीर्वाद बना रहता है।