Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज आज कल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। साथ ही उनके वीडियो फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह भक्तों के प्रश्नों का उत्तर दे रहे हैं। साथ ही भगवत प्राप्ति का मार्ग बता रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज वृंदावन के केलीकुंज नाम के स्थान पर रहते हैं। साथ ही रोज सत्संग करते हैं, जिसमें वह राधा नाम का संकीर्तन करते हैं। महाराज जी राधा रानी को अपना इष्ट मानते हैं। महाराज जी से मिलने कई विभिन्न क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां मिल चुकी हैं, जिसमें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, क्रिकेटर विराट कोहली और यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का नाम शामिल है। वहीं कुछ दिन पहले अभिनेता आशुतोष राणा ने मुलाकात की थी, जहां काफी देर भगवान शिव के स्वरूपों की चर्चा हुई थी। साथ ही महाराज जी ने भी आशुतोष जी को प्रसाद दिया था।


30 साल बाद जन्माष्टमी पर शनि और राहु-केतु बना रहे दुर्लभ संयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

वहीं कुछ दिन पहले महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि लड्डू गोपाल की पूजा- सेवा कैसे करनी चाहिए, जिस पर प्रेमानंद महाराज कह रहे हैं कि लड्डू गोपाल जी की पूजा करते समय समय हमको पुत्र के साथ परमात्मा का भी भाव रखना चाहिए, क्योंकि भगवान कृष्ण अखंड ब्रह्रांड के स्वामी हैं। इसलिए लड्डू गोपाल जी को साथ लेकर नहीं घूमना चाहिए। वो आपके भाव के लिए लाला हैं। लेकिन वह जगत के स्वामी हैं। इसलिए शास्त्र के खिलाफ जो लोग आचरण करते हैं उनको भगवान कभी प्राप्त नहीं होते हैं। 

वहीं जन्माष्टमी के दिन अपने घर के मंदिर को फूलों से सजाना चाहिए। साथ ही प्रभु की कथा करनी चाहिए। साथ ही नाम कीर्तन करना चाहिए। वहीं प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जन्माष्टमी पर केक नहीं काटना चाहिए। क्योंकि केक में बहुत ही अशुद्धियां रहती हैं। इसलिए केक नहीं काटना चाहिए। 

जानिए कौन हैं संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज

आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज जी ने कम उम्र से ही भगवत मार्ग अपना लिया था। साथ ही घर छोड़कर काशी चले गए थे। वहीं इनका जन्म कानपुर जिले के अखरी गांव में हुआ। वहीं इनके पिता का नाम शंभू पांडेय है, माता का नाम राम देवी हैं। वहीं महाराज जी के गुरु जी का नाम श्री गौरंगी शरण जी महाराज है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल