Krishna Janmashtami 2023 Upay: जन्माष्टमी पर भगावन श्री कृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन मंदिरों को सजाया जाता है। साथ ही भगवान को नए वस्त्र धारण कराएं जाते हैं। साथ ही लड्डू गोपाल का पंचामृत से स्नान कराया जाता है। साथ ही इस दिन रात में 12 बजे कान्हा के जन्म के बाद उनकी पूजा करके व्रत का पारण करने का विधा है। वहीं कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के पकवान अर्पित किए जाते हैं। उन्हें झूला झुलाया जाता है। साथ ही आपको बता दें कि ज्योतिष में कुछ उपायों का वर्णन मिलता है, जो अगर इस दिन रात में किए जाएं तो व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। साथ ही उसके जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहेगा। आइए जानते हैं इन सिद्ध उपायों के बारे में…

लगाएं माखन और मिश्री का भोग

जन्माष्टमी की रात जब भगवान का जन्म हो जाए तो उनको माखन और मिश्री का भोग लगाएं। क्योंकि कान्हा को माखन, मिश्री बहुत पंसद है। वहीं ऐसा करने से जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहेगा और भगवान श्री कृष्ण की कृपा आप पर बनी रहेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।

शंख से करें अभिषेक

जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल का  दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद कृष्ण चालीसा या विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही जीवन में संपन्नता बनी रहेगी।

पान का पत्ता करें अर्पित 

अगर बहुत प्रयास के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा हो तो श्री कृष्ण के जन्म के बाद भगवान कृष्ण को पान का पत्ता अवश्य अर्पित करें। इसके बाद अगले दिन उस पान के पत्ते पर रोली से श्रीयंत्र लिखकर धन के स्थान जैसे अलमारी या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। साथ ही धन में वृद्धि होगी।

बांसुरी करें अर्पित

जन्माष्टमी के दिन एक बांसुरी बाजार से खरीदकर लाएं और भगवान कृष्ण को एक चांदी की बांसुरी अर्पित करें। भगवान कृष्ण को बांसुरी बहुत पसंद है। साथ ही इस दिन ‘क्लीं कृष्णाय वासुदेवाय हरि:परमात्मने प्रणत:क्लेशनाशाय गोविंदय नमो नम:’ मंत्र का 108 बार जप करें। ऐसा करने से आप पर भगवान कृष्ण की विशेष कृपा रहेगी। साथ ही आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। धन- समृद्दि के लिए भगवान कृष्ण को इस दिन पीले वस्त्र भी धारण कराएंं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल