Pitru Photos In The House: कहते हैं हमारी सुख- समृद्धि के पीछे अपने पितृों का भी हाथ होता है। क्योंकि पितृों के आशीर्वाद से ही संतान की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में संपन्नता बनी रहती है। इसलिए लोग अपने पूर्वजों की तस्वीर अपने घर पर लगाकर रखते हैं। क्योंकि पूर्वजों की तस्वीर घर में लगाना शुभ भी माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है वास्तु शास्त्र अनुसार पूर्वजों की तस्वीर घर की किस दिशा में लगाना चाहिए। क्योंकि अगर आप गलत दिशा में पूर्वजों की तस्वीर लगाते हैं तो आपको पितृ और वास्तु दोष लग सकता है। आइए जानते हैं किस स्थान पर लगाएं पूर्वजों की तस्वीर…
पूजा स्थल के पास भी नहीं लगाएं
वास्तु शास्त्र अनुसार घर के पूजा स्थल पर पूर्वजों की फोटो नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से पितृ नाराज हो सकते हैं। साथ ही आपके जीवन में दरिद्री छा सकती है। इसलिए पूजा स्थान पर पूर्वजों के फोटो लगाना अशुभ माना गया है।
इन स्थानों पर भी नहीं लगाएं
वहीं अगर आपने पूर्वजों की फोटो बेडरूम, रसोईघर या ड्राइंग रूम में लगा रखी है, तो यह भी अशुभ है। क्योंकि ऐसा करने से घर के सदस्यों के जीवन में दरिद्री छा सकती है। साथ ही वास्तु दोष भी लग सकता है।
जीवित सदस्यों के साथ नहीं लगाएं
वास्तु अनुसार पूर्वजों की फोटो भूलकर भी परिवार के जीवक सदस्यों के साथ नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों पर संकट आ सकता है। साथ ही उनको कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। वहीं पितृदोष भी लग सकता है। साथ ही घर में पितरों की अधिक फोटो नहीं लगानी चाहिए।
इस दिशा में लगाएं पूर्वजों की फोटो
वास्तु शास्त्र अनुसार पितृों की फोटो लगाने की सही दिशा दक्षिण मानी जाती है। इसलिए पूर्वजों की फोटो घर की दक्षिण दिशा में लगानी चाहिए। वहीं दक्षिण दिशा में शाम के वक्त सरसों के तेल का दीपक हर अमावस्या तिथि को जलाने से पूर्वजों का मार्ग रोशन होता है। वहीं पितृ जब प्रसन्न होते हैं, जो व्यक्ति को संतान की प्राप्ति आसानी से हो जाती है। साथ ही घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है।