Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष शास्त्र अनुसार व्यक्ति की शादी कब होगी और उसका जीवनसाथी कैसा होगा। ये सब कुछ व्यक्ति का जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति से पता लग सकता है। साथ ही इसके लिए कुंडली में सप्तम स्थान का विश्लेषण किया जाता है। साथ ही सप्तम स्थान पर कौन सा ग्रह स्थित है और उस भाव के स्वामी कौन से ग्रह हैं। इससे व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के बारे में पता लगाया जा सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि क व्यक्ति की राशि से भी बहुत कुछ पता चल सकता है। क्योंकि जो जन्म की राशि होगी। उस पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य जरूर होगा। इसलिए उस ग्रह के आधार पर पता लगाया जा सकता है। साथ ही विवाह के लिए शुक्र, गुरु और मंगल ग्रह जिम्मेदार होते हैं। ऐसे आइए जानते हैं जानते हैं 12 राशियों के शादी के योग कब- कब बनते हैं…

मेष और वृश्चिक राशि 

इन दोनों राशियों  के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं और इन लोगों का विवाह का योग 22 से 28 साल की उम्र में बनता है। इन लोगों को जल्दी गुस्सा आ जाता है। जिससे इनके वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वृष और तुला राशि

इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। साथ ही इन लोगों की शादी 30 से 32 उम्र की मेंं होती है। ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग लव मैरिज में विश्वास रखते हैं। 

मिथुन और कन्या राशि

इन दोनों राशियों पर बुध ग्रह का आधिपत्य है। साथ ही इन लोगों का विवाह 27 से 32 साल की उम्र में होता है। वहीं ये लोग बिजनेस माइंडेड होते हैं और ये लोग फ्लर्ट करने में माहिर होते हैं।

कर्क राशि 

इस राशि पर चंद्र ग्रह आधिपत्य होता है और ये लोग अपना जीवनसाथी 20 साल के बाद चुनते हैं। वहीं इन लोगों को परिवार से बहुत लगाव होता है। साथ ही इनका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा होता है। 

सिंह राशि 

आपकी राशि पर सिंह राशि का आधिपत्य है। साथ ही इन लोगों का विवाह 27 से 30 साल के बीच में होता है। ये लोग थोड़े जिद्दी और चिड़चिड़े होते हैं। वहीं ये लोग वफादार और अमीर भी होते हैं।

धनु और मीन राशि

इन दोनों राशियों पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए इनका विवाह 27 से 30 साल की उम्र में होता है। साथ ही ये लोग स्वष्टवादी होते हैं। वहीं ये धार्मिक भी होते हैं।

मकर और कुंभ राशि 

इन दोनों राशियों पर शनि देव का आधिपत्य होता है। इसलिए इन लोगों की शादी 27 से 34 साल के बीच में होती है। ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल