Samudrik Shastra: ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके व्यक्ति के व्यक्तित्व और नेचर के बारे में पता लगाया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों के आकार और बनावट के आधार पर फलित किया जाता है। ऐसे में यहां हम बात करने जा रहे हैं। कान की बनावट के बार में, जो धनवान लोगों के होते हैं। साथ ही ऐसे लोगों को किस्मत का हमेशा साथ मिलता है। वहीं ये लोग अकूत धन- संपत्ति के मालिक होते हैं। आइए जानते हैं…
शांत और स्थिर के स्वभाव के होते हैं
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के कान की शेप बड़ी होती है ये लोग शांत और स्थित स्वभाव के होते हैं। साथ ही ये लोग मेहनती और दूरदर्शी होते हैं। इन लोगों को लापरवाही बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। ये लोग अपने कार्य को समय पर पूरा करते हैं। साथ ही इन लोगों को में भरपूर आत्मविश्वास होता है। वहीं इन लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है।
छोटे कान वाले लोग
जिन व्यक्ति के छोटे कान होते हैं। ये लोग थोड़े शर्मीले स्वभाव के होते हैं। वहीं ये लोग दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं। साथ ये लोग भरोसेमंद होते हैं। ये लोग हर महफिल में चार- चांद लगा देते हैं। ये लोग कला प्रेमी और कला के जानकार होते हैं। ये लोग व्यवहारिक भी होते हैं। साथ ही इनको गुस्सा नहीं आता है, लेकिन जब आता है तो यह भूकंप तरह खतरनाक हो जाता है।
घुमावदार कान
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के कान घुमावदार होते हैं ये लोग थोड़े पत्थर दिल होते हैं। साथ ही ये लोग अपनी मर्जी के मालिक होते हैं और ये लोग अपनी शर्तों पर काम करते हैं। वहीं ये लोग भावनाओं में बहने वालों में से नहीं होते हैं।
होते हैं रोमांटिक
चौड़े कान वाले लोग थोड़े रोमांटिक होते हैं। साथ ही ये लोग भावुक भी होते हैं। वहीं ये लोग कम उम्र में अच्छी सफलता प्राप्त कर लेते हैं। ये लोग व्यापार में अच्छा धन कमाते हैं। साथ ही ये लोग जोखिम उठाने में माहिर होते हैं।