हर दिन का अपना एक विशेष महत्व होता है। इसी तरह बुध ग्रह के लिए बुधवार के दिन का भी विशेष महत्व माना जाता है। कई ज्योतिषियों के मुताबिक इस दिन का व्रत रखना शुभ होता है। ज्योतिषी मानते हैं कि अगर आपके घर में कलह और क्लेश रहता है तो आपको बुध देवता की पूजा करनी चाहिए। इस दिन पूजा करने से आपको काफी राहत मिलेगी। जानकार बताते हैं कि यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है तो भी आपको बुधवार का व्रत करना चाहिए।
ज्योतिषियों के मुताबिक जिस व्यक्ति के घर में क्लेश है और कर्ज जैसी परेशानियां हैं तो उसे 21 से 24 बुधवार के व्रत रखने चाहिए। व्रत रखते समय ध्यान रहे कि आपको नमक नहीं खाना चाहिए।
इस दिन घर में शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अपने घर के मंदिर में बुध देवता के यंत्र का स्थापना करके उसकी पूजा नियमित रुप से करनी चाहिए। पूजा करने के बाद हलवा या मूंग की दाल की पंजीरी का भोग लगा दें। भाग लगाने के बाद प्रसाद बांट दें। ध्यान रहे कि भोजन का सेवन सायंकाल के समय ही करें।
इस दिन दान करना भी अच्छा माना जाता है। इस दिन भोजन करने से पहले बुध देवता को पूर्व हरी इलायचीस कर्पूर मिश्रित जल अर्घ्य दें। इस दिन जिसने व्रत कर रखा है उसे ‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाये नम:’ मंत्र का जाप करें। इस दिन 9000 से ज्यादा बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
व्रत रखने वाले को मस्तक पर सफेद चंदन, हरी इलायची घिसकर लगानी चाहिए। इस दिन हरे वस्त्रों का प्रयोग करना चाहिए। अगर आपके 21 से 24 व्रत पूरे हो गए हैं तो आपको बुध मंत्र से हवन करके पूर्णाहुति देकर पंडितों को मीठा भोजन कराना चाहिए। ऐसा करना अच्छा माना जाता है।
यह व्रत करने से घर में सुख शांति आती है। जो लोग व्यापार करते हैं उन लोगों की उन्नति होती है। इस व्रत के करने से विद्या और धन लाभ होता है। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में शीघ्र सफलता मिलने लगती है।