Kedar Yog Benefits: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी बच्चे का जन्म होता है, तो उसकी जन्मकुंडली में शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के योगों का निर्माण होता है। साथ ही इन योगों का प्रभाव उसके जीवन और करियर पर पड़ता है। साथ ही जो ग्रह उस योग का निर्माण कर रहे हैं, उन ग्रहों की जब दशा आती है, तो व्यक्ति को उस योग का पूर्ण फल प्राप्त होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं केदार योग के बारे में, यह योग भाग्याशाली लोगों की कुंडली में होता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में यह योग होता है, वो लोग राज सत्ता प्राप्त करते हैं। साथ ही समाज में उसकी अलग पहचान होती है। उनको यश और वैभव की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कैसे बनता है ये योग और इसके बनने के लाभ…
जानिए कैसे बनता है केदार योग (Kedar Yog In Kundli)
वैदिक ज्योतिष अनुसार यह योग तब बनता है जब जन्मकुंडली के 4 भावों में 7 ग्रह स्थित हो जाएं। चाहें यह ग्रह किसी भी राशि में क्यों न हो। यह योग किस्मत वाले लोगों की कुंडली में देखने को मिलता है।
केदार योग बनने से मिलते है ये लाभ
केदार योग बनने से व्यक्ति के ऊपर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहती है। साथ ही व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है। साथ ही व्यक्ति का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। वहीं ऐसे व्यक्ति कला के जानकार और कला प्रेमी होते हैं। साथ ही ऐसा व्यक्ति कभी धन के अभाव में नहीं रहता है। मतलब उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। साथ ही इन लोगों को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसा व्यक्ति सत्य बोलने वाला होता है और उसे झूठ से नफरत होती है।
भूमि- जायदाद का मिलता है सुख
कुंडली में केदार योग होने से व्यक्ति को भूमि- जायदाद का सुख प्राप्त होता है। साथ ही व्यक्ति बड़े रूप में कृषि करने वाला होता है। वहीं ये लोग हर परिस्थिति में सुखी रहते हैं। साथ ही इनको जो बोलना है ये मुंह पर बोलते हैं। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति की तार्किक क्षमता अच्छी होती है। वहीं सेविंग करने में माहिर होता है।