रत्न शास्त्र में 9 मुख्य रत्नों का वर्णन मिलता है। इन रत्नों का संबंध नवग्रह से माना जाता है। लेकिन बाजार में रत्न काफी मंहगे मिलता है। जो हर कोई व्यक्ति नहीं खरीद सकता है लेकिन बता दें कि ज्योतिष में पेड़ों की जड़ का वर्णन किया गया है। यहां हम बात करने जा रहे हैं बेल के पेड़ की जड़ के बारे में, जिसका संबंध सूर्य ग्रह से माना जाता है। मतलब अगर आप माणिक्य रत्न नहीं पहन सकते, तो आप बेल के पेड़ की जड़ को धारण कर सकते हैं। इसके धारण करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं बेल की जड़ का महत्व और धारण करने की विधि…

20 दिसंबर से पलट सकती है इन राशियों की किस्मत, 12 महीने बाद शुक्र करेंगे गुरु के घर में प्रवेश, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

बेल की जड़ धारण करने के लाभ

बेल की जड़ धारण करने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।  साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। वहीं इस जड़ को धारण करने से ह्रदय रोग, आंख के रोग, पित्त विकार से भी मुक्ति मिल सकती है। वहीं नौकरी पेशा और राजनीति के लोग इस जड़ को धारण कर सकते हैं। वहीं जो लोग सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, वो धारण कर सकते हैं। 

ये लोग धारण कर सकते हैं बेल की जड़

बेल की जड़ को सिंह राशि के लोग कुंडली दिखाकर धारण कर सकते हैं। क्योंकि सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है। वहीं मेष, सिंह और धनु लग्न के जातक बेल की जड़ पहन सकते हैं। साथ ही धन स्थान, दशम भाव, नवम भाव, पंचम भाव, एकादश भाव में सूर्य उच्च और मित्र राशि में स्थित हो तो भी बेल की जड़ पहन सकते हैं। साथ ही अगर सूर्य देव नवमांश में उच्च के विराजमान हो तो भी बेल की जड़ पहन सकते हैं।

इस विधि से करें धारण

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बेल की जड़ को माणिक्य रत्न की तरह ही धारण कर सकते हैं। इसलिए बेल की जड़ को कृतिका नक्षत्र में खरीदकर लाना चाहिए। साथ ही इसे रविवार के दिन पहनना चाहिए। आप इसे लाल कपड़े में बांधकर गले या हाथ में धारण कर सकते हैं। सबसे पहले गाय के दूध और गंगाजल से बेल के पेड़ की जड़ को शुद्ध कर लें। वहीं इसके बाद सूर्य देव से संबंधित दान निकालकर मंदिर में किसी पुजारी को दे आएं।

Cancer Yearly Horoscope 2026: कर्क राशि वालों के लिए साल 2026 कैसा रहेगा, जानें करियर, कारोबार, सेहत और वैवाहिक जीवन का हाल

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल