Most Attractive Zodiac sign: वैदिक ज्योतिष में 9 ग्रह और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन 12 राशियों पर नवग्रह का आधिपत्य होता है। इसलिए इन राशियों से जुड़े लोगों का व्यक्तित्व और नेचर एक दूसरे से अलग होता है। ऐसे में यहां हम आपको ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे जुड़ी लड़कियों बेहद प्रभावशाली होती हैं। साथ ही इनकी तरफ लड़के ज्यादा आकर्षक होते हैं। क्योंकि इनकी बातचीत की शैली एकदम अनूठी होती है। वहीं इनका व्यक्तित्व भी आकर्षक होता है। आइए जानते हैं ये किन राशि की लड़कियां हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि की लड़कियों की तरफ सबसे ज्यादा आकर्षित लड़के होते हैं। क्योंकि तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो इनको अट्रैक्टिव व्यक्तित्व प्रदान करते हैं। साथ ही इनकी बातचीत की शैली दूसरों से अलग होती है। ये इस राशि की लड़कियां एक बेहतरीन लाइफ पार्टनर साबित होती हैं। साथ ही  आत्‍मविश्‍वास से भरपूर तुला राशि की लड़कियां हर मुश्किल वक्‍त में भी अपने पार्टनर के साथ सदैव खड़ी रहती हैं। वहीं ये घूमने- फिरने की शौकीन होती हैं। साथ ही ये सौन्दर्य प्रसाधन पर खूब खर्च करती हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि की लड़कियां बुद्धिमान और दूरदर्शी मानी जाती हैं। साथ ही ये टैलेंटेड होती हैं। जिस वजह से लड़के इनकी तरफ आकर्षित होते हैं। वहीं इस राशि की लड़कियां अपनी धुन की पक्‍की होती हैं और जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। वहीं इस राशि की लड़कियां बिजनेस माइंडेड भी होती हैं। साथ ही ये जीवनसाथी की मदद करने को हमेशा तैयार रहती हैं। ये सेविंग करने में भी माहिर होती हैं। वहीं इनका कम्यूनिकेशन स्किल बहुत अच्छा होता है। इस राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि की लड़कियां मेहनती और कर्मठ होती हैं। साथ ही ये कभी भी विपरीत परिस्थितियों से घबराती नहीं हैं। ये अपने रिश्तों में पूरा स्पेस देती हैं। ये जिस लक्ष्य को पाने की ठानती हैं, तो उसे जब तक पा नहीं लेती तब तक दम नहीं लेती हैं।  इनके अंदर गुस्‍सा कम और धैर्य ज्‍यादा होता है। इसलिए लड़के इनकी तरफ जल्दी आकर्षक हो जाते हैं। साथ ही  इनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का होता है। वहीं ये दूसरों की मदद के लिए तुरंत तैयार हो जाती हैं। ये अपना रास्ता स्वंय से तय करती हैं। साथ ही ये अपने पार्टनर की केयर वाली होती हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल