Meaning Of Seeing Fire In Dream Hindi: इंसान को सोते समय आमतौर पर सपने देखता है। कुछ सपने इंसान को सुखद अनुभव कराते हैं, तो कुछ अनुभव हमको भय का अनुभव कराते हैं। स्वप्न शास्त्र अनुसार जो सपना सुबह के समय में देखा जाता है, वो आमतौर पर सच होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं सपने में अगर आपको आग दिखाई दे या या आप आग के बीच में फंसे हो, तो इसका क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…

सपने में खुद को आग में फंसा देखना

स्वप्न शास्त्र यदि सपने में खुद को आग में फंसा देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। सा ही इसका मतलब है कि आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने वाली है। साथ ही आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। लेकिन आपको पित्त से संबंधित परेशानी हो सकती है। इशलिए अपना चेकअप कराएं।

आग में खुद को जलते हुए देखना

सपने में खुद को आग में जलते हुए देखना बेहद शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। वहीं अगर सपने में आपको धुआं दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आगे वाले दिनों में आपको गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। साथ ही आपके नए दुश्मन बन सकते हैं या कोई दुर्घटना हो सकती है। किसी बीमारी से आप ग्रसित हो सकते हैं।

हवन और पूजा की अग्नि सपने में देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में हवन या पूजा की अग्नि देखते हैं या पूजा खुद करते हैं तो यह एक बेहद शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपका कोई मनोरथ पूर्ण होने वाला है। किसी समस्या से आपको मुक्ति मिलने वाली है। साथ ही आपके घर या परिवार में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।

किसी व्यक्ति को आग में जलता हुए देखना

यदि सपने में आप किसी व्यक्ति को आग में जलते हुए देख रहे हैं तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको व्यापार में नुकसान हो सकता है। साथ ही आपको कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। दुर्घटना के भी संकेत हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल