हमारी हथेली में कई रेखाएं होती हैं। जिनको हस्त रेखा विशेषज्ञ समझते हैं और हमारे भाग्य के बारे में बताते हैं। ऐसे ही हमारी हथेली के कई भाग उभरे हुए होते हैं। जिन्हें हस्त रेखा विशेषज्ञ पर्वत का नाम देते हैं। हमारे हाथ में कई पर्वत होते हैं इन्हें पर्वतों में से एक होता है शुक्र पर्वत। अंगूठे के दूसरे पर्वत के नीचे तथा जीवन रेखा से घिरे हुए स्थान को शुक्र पर्वत कहलाता है। आज हम आपके लिए शुक्र पर्वत के बारे में किरो हस्तरेखा शास्त्र की किताब से खास जानकारी। जिसमें शुक्र पर्वत के बारें में बताया गया है। किताब के मुताबिक इस पर्वत से व्यक्तियों का स्वास्थ्य के बारें में, सौन्दर्यप्रियता, विलासिता, कामवासना, संतान, संगीतप्रियता आदि गुणों का पता चलता है। जिन लोगों के हाथ में शुक्र पर्वत उभार लिए होता है। वह व्यक्ति शालीनतापूर्ण अपना जीवन यापन करता है।
जिन लोगों का शुक्र प्रधान होता है उनको गले का रोग हो सकता है। ये लोग ईश्वर पर भरोसा नहीं करते। मित्रों एंव परिचितों की संख्या बहुत अधिक होती है। प्रेम और सौन्दर्य ही उनके लिए सब कुछ होता है। जब शुक्र पर्वत का झुकाव मंगल की ओर हो तो उसके जीवन में बलात्कार की घटनाएं कई बार हो सकती हैं।
ऐसे लोग सेहत से स्वास्थ्य और देखने में सुंदर और प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं। लेकिन ऐसे लोगों में धैर्य और साहस की कमी होती है। अगर किसी व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत नहीं होता तो वो व्यक्ति घर-बार त्याग कर संयास ले लेता है। यदि यही पर्वत कम उभरा हुआ है तो व्यक्ति में साहस और उत्साह की कमी होती है। ऐसे व्यक्ति की गृहस्थ जीवन में रुचि नहीं होती और लापरवाहीपूर्ण जीवन जीता है।
यदि आपके साथ में यह पर्वत ज्यादा ऊभार लिए हुए हैं तो व्यक्ति तेजस्वी और आकर्षण का धनी होता है। हर समय हंसता रहता है। साथ ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करता रहता है। ऐसे व्यक्ति का कलात्मक वस्तुओं, सौन्दर्य एंव प्रकृति के प्रति खास लगाव होता है। जिस व्यक्ति का शुक्र पर्वत उभरा होता है तथा अंगूठा नुकीला हो तो वह व्यक्ति कलात्मक रुचि रखता है।
वहीं अगर किसी व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत आवश्यकता से ज्यादा विकसित होता है तो ऐसे व्यक्ति भोगी होते हैं और अपने से विपरीत सैक्स के प्रति लालायित रहते हैं। शुक्र पर्वत की अनुपस्थिति से मानव जीवन में अनेक मुश्किलें आती हैं।
यदि किसी व्यक्ति की हथेली खुरदरी है और थोड़ी से ऊभरी हुई है तो ऐसा व्यक्ति भोगी और ऐय्याश प्रवृति का होता है। वहीं अगर किसी व्यक्ति की हथेली चिकनी और मुलायम होती है तो ऐसा व्यक्ति सफल प्रेमी माना जाता है और संवेदनशील भी होता है।