Marriage Dates In 2020: हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार मलमास में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते। सूर्य के मकर राशि में जाते ही मलमास की समाप्ति हो जायेगी और पूरे भारत में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर्व मनाया जायेगा। साल 2020 में सूर्य का राशि परिवर्तन 14 जनवरी की देर रात यानी 15 जनवरी को 2.39 ए एम पर होने जा रहा है। सूर्य मकर राशि में आते ही मजबूत हो जाता है। जिससे उसके शुभ फल प्राप्त होने लगते हैं। लेकिन जब भी सूर्य धनु या फिर मीन राशि में जाता है उतने समय के लिए मलमास या खरमास (kharmas) लग जाता है। जानिए 15 जनवरी से लेकर दिसंबर तक के शादी ब्याह के सभी शुभ मुहूर्त…

2020 शादी के शुभ मुहूर्त (2020 Wedding Date):

– जनवरी: 15, 16, 17, 18, 19, 20, 26, 29, 30, 31 तारीख।
– फरवरी: 1, 3, 4, 9, 10, 11, 14, 15, 25, 26, 27, 28 तारीख।
– मार्च: 10 और 11 तारीख।
– अप्रैल: 16, 17, 25 और 26 तारीख।
– मई: 1, 2, 4, 5, 6, 15, 17, 18, 19 व 23 तारीख।
– जून: 11, 15, 17, 27, 29, 30 तारीख।
– नवंबर: 27, 29, 30 तारीख।
– दिसंबर: 1, 7, 9, 10, 11 तारीख।

शादी के लिए शुभ माह: पंचांग अनुसार माघ, फाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, अगहन माह शादी के लिए सर्वश्रेष्ठ होते हैं। 30 जून के बाद से चातुर्मास प्रारंभ हो जायेगा। जिस दौरान शादी ब्याह समेत सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चार महीनों के लिए भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार ये समय जून के आखिरी दिनों से लेकर नवंबर की शुरुआत तक रहता है। 30 नवंबर से फिर से शादी ब्याह शुरू हो जायेंगे जो 11 दिसंबर तक के लिए रहेंगे।

शादी के लिए शुभ लग्न और नक्षत्र: विवाह के लिए शुभ लग्न वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु व मीन हैं तो वहीं शुभ नक्षत्र रेवती, रोहिणी, मृगशिरा, मूल, मघा, हस्त, अनुराधा, उत्तरा फाल्गुन, उत्तरा भद्र, उत्तरा अषाढ़ हैं। शादी ब्याह के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त के लिए रोहिणी, मृगशिरा व हस्त नक्षत्र का रहना जरूरी है।

[bc_video video_id=”6003854255001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

15 जनवरी को मनाई जायेगी मकर संक्रांति: सूर्य के मकर राशि में जाते ही जहां खरमास की समाप्ति हो जाती है तो वहीं इस दिन मकर संक्रांति पर्व भी मनाया जाता है। जिसका काफी धार्मिक महत्व होता है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान कर जरूरतमंदों को दान देते हैं। उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में इस दिन को खिचड़ी के नाम से जाना जाता है तो वहीं तमिलनाडु में पोंगल के नाम से।