Ketu Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि छाया ग्रह केतु 26 जून को चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको इस अवधि में थोड़ा मुश्किलों का सामना पड़ सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

केतु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि केतु इस दौरान चौथे भाव में भ्रमण कर रहे होंगे। इसलिए इस समय आपकी माता की सेहत खराब हो सकती है। साथ ही माता के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। वहीं कुछ विषयों को लेकर आपको मानसिक तनाव हो सकता है। वहीं इस समय आपको प्रापर्टी के लेनदेन से बचना चाहिए। साथ ही इस समय आपको खुद के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इस अवधि में सेहत खराब हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए केतु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपका पिता से विवाद हो सकता है। साथ ही इस अवधि मेंं आपको सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में प्रगति के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस समय आपको नौकरी में परिवर्तन सोच-समझकर करना चाहिए। वहीं कार्यस्थल पर आपको जूनियर और सीनियर के साथ वाद- विवाद हो सकता है।  साथ ही संतान को लेकर भी आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। वहीं इस समय आपको व्यापार में कम मुनाफा होगा।

मीन राशि (Meen Zodiac)

केतु ग्रह का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से आठवें भाव में प्रवेश करेंगे। इसलिए इस समय आपको स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको बहुत संभलकर रहने की जरूरत है। आपको चोट आदि लग सकती है। वहीं इस समय आपको नए निवेश से बचना चाहिए। अन्यथा नुकसान हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको यात्रा करने से बचना चाहिए। वहीं इस समय आपकी जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल