Ketu Gochar In 2023: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या वक्री होता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि साल 2023 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें केतु ग्रह का भी नाम शामिल है। केतु ग्रह कन्या राशि में गोचर (Ketu Transit in Virgo) करने जा रहे हैं। केतु ग्रह को ज्योतिष में छाया ग्रह माना जाता है। इसलिए केतु ग्रह के गोचर (Ketu Transit In Kanya) का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि: आप लोगों के लिए केतु ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस साल आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। वहीं यदि आप छात्र हैं और आप विदेश में किसी संस्थान में प्रवेश लेने की योजना बना रहे हैं तो उनकी यह योजना सफल हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा वर्ग के लोगों के लिए भी यह गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि: केतु ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को आय और निवेश के लिहाज से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी गोचर कुंडली में 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही यह गोचर आपके लिए पेशेवर रूप से उत्तम फलदायी साबित होगा। पुराने निवेश से धनलाभ हो सकता है। वहीं आप इस समय शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में भी धन निवेश करके लाभ कमा सकते हैं।

धनु राशि: आप लोगों को केतु ग्रह का गोचर करियर और व्यापार के दृष्टिकोण से शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपके मान सम्मान पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर भी आपका कामकाज से अधिकारी खुश रहेंगे।

साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। वहीं अगर आप नौकरी में कार्यरत हैं तो केतु ग्रह के प्रभाव से आपके प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। वहीं जो कारोबारी हैं, वो अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं।