Ketu Transit 2023: केतु ग्रह हमेशा वक्री चाल चलते हैं। मतलब वह जब गोचर करते हैं तो अपनी राशि से पिछली राशि में भ्रमण करते हैं। आपको बता दें कि केतु ग्रह अभी तुला राशि में भ्रमण कर रहे हैं और वह अक्टूबर में कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार केतु कुंडली के जिस भाव में स्थित होता है उस भाव के स्वामी के अनुरूप ही फल देते हैं।
वहीं ज्योतिष में केतु को कर्मप्रधान ग्रह माना गया है और यह अच्छे व बुरे, दोनों ही प्रकार के कर्मों का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए केतु ग्रह का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने क मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए केतु ग्रह का कन्या राशि में गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी सेहत में सुधार होगा। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। वहीं संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही प्रेम संबंधों के मामले में आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। धन प्राप्ति के प्रयास में सफल होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
केतु ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आपके आपसी संबंधों में सुधार आएगी और समाज में आपका रसूख बढ़ेगा। वहीं इस अवधि में आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही धन प्राप्ति के प्रयास में सफल होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं जो लोग माीडिया, कला, कम्युनिकेशन, मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उनको विशेष लाभ हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
केतु ग्रह का गोचर धनु राशि के लोगों को फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही आप करियर में काफी ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं। मतलब नौकपीपेशा लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं आपके व्यापार में भी उन्नति के योग हैं। आपके कार्यक्षेत्र में काफी विस्तार हो सकता है। साथ ही आपके धन में वृद्धि होगी और धन प्राप्ति के कई और रास्ते भी नजर आएंगे। वहीं पिता के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है।