Vastu Tips From Home: वास्तु का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो जीवन में क्लेश रहती है। साथ ही जिस घर में क्लेश रहती है, उस में दरिद्री आ जाती है और मां वहां से मां लक्ष्मी रूठ कर चली जातीं हैं।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक हर वस्तु में एक ऊर्जा होती है, जो व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। इसलिए जानकार घर बनाते समय वास्तु शास्त्र का ध्यान रखने की सलाह देते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है, जिन्हें घर में रखने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने पर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइये ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें घर में रखने से बचना चाहिए…

ऐसा हो घर का मुख्य द्वार:

 वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार हमेशा समान स्तर या फिर ऊंचाई पर होना चाहिए। घर का मुख्य द्वार सड़क से निचले स्तर पर नहीं होना चाहिए। क्योंकि अगर घर का मुख्य द्वार सड़क से नीचे है तो आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां और उतार-चढ़ाव आते हैं। क्योंकि ऐसे घर में वास्तु के कोणों का बैलेंस बिगड़ जाता है और फिर नकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है।

बड़े और घने पेड़:

 वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आसपास घने और बड़े पेड़ नहीं होने चाहिए। क्योंकि यह ना सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करता है बल्कि इससे घर पर ताजी हवा और धूप भी नहीं पड़ती। इसलिए लोगों को अपने घर के आसपास छोटे-छोटे पेड़ ही लगाने चाहिए। हां आप छोटे पेड़- पौधे लगा सकते हैं, जिसमें शमी और तुलसी का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है।

घर में ना रखें कांटेदार पौधे:

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी कांटेदार पौधे, जैसे- कैक्टस आदि नहीं लगाने चाहिए। साथ ही बगीचे में भी इस तरह के पौधे नहीं लगाने चाहिए। क्योंकि घर में कैक्टस का पौधा रखने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब होता है। साथ ही उनके जीवन में हमेशा कांटे ही ऊगते रहते हैं और वो समस्या से घिरे रहते हैं। (यह भी पढ़ें)- साप्ताहिक राशिफल, 14 फरवरी से 20 फरवरी 2022: ग्रहों के राजा सूर्य देव ने किया गोचर, तुला और कुंभ वालों को धनलाभ के बन रहे संयोग, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये हफ्ता

घर में ना रखें पत्थर: 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी पत्थर नहीं रखने चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से घर-परिवार की सफलता के मार्ग में रुकावट आती है। साथ ही इसके कारण आपको जिंदगी में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए घर में पत्थर रखने से बचना चाहिए। (यह भी पढ़ें)- Astrology: बेहद मनी माइंडेड मानी जातीं हैं इन 3 राशि की लड़कियां, बुध और शनि ग्रह का रहता है प्रभाव