Venus Transit In Kanya: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र की चाल में बदलाव होता है तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 9 अक्टूबर को अपनी नीच राशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे नीचभंग राजयोग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

12 घंटे बाद इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, 5 साल बाद बुध करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, आकस्मिक धनलाभ के योग

तुला राशि (Libra Zodiac)

आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही कार्य करने की शैली निखरेगी। वहीं इस सयम आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बन सकते हैं। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए कार्य बनेंगे। वहीं इस अवधि में आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे समाज में आपके एक अलग और सकारात्मक छवि बनेगी। साथ ही आप अपने ज्ञान से लोगों को प्रभावित करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में आप शामिल हो सकते हैं। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

नीचभंग राजयोग का बनना मिथुन राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से भौतिक सुख और प्रापर्टी के स्थान पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने के मन बना सकते हैं। वहीं इस समय आप कार्यस्थल पर खुद को साबित करेंगे। जिससे आपके अधिकारी भी आपसे काफी प्रसन्न होंगे और आपको करियर में आगे बढ़ने के लिए नए अवसर देंगे। 

12 घंटे बाद इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, 5 साल बाद बुध करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, आकस्मिक धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल