Karwa Chauth Vrat Niyam 2025 in Hindi: सनातन धर्म में करवाचौथ व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल यह व्रत 10 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। इस व्रत में महिलाएं चंद्रमा की पूजा के बाद चंद्र भगवान से अपने पति की लंबी आयु का वरदान मांगती हैं और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं इस दिन महिलाएंं चांद निकलने तक अन्न, जल का त्याग करती हैं। इसलिए यह व्रत बहुत कठिन हो जाता है। ऐसे में जो गर्भवती महिलाएं उनको इस व्रत को रखना चाहिए या नहीं। साथ ही जो महिलाएं मासिक धर्म में चल रही है उनको इस व्रत को कैसे रखना चाहिए। क्योंकि मासिक धर्म के दौरान पूजा- पाठ करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं इस व्रत के नियम और सावधानियां…
मासिक धर्म के दौरान ऐसे रखें व्रत
आपको बता दें कि पीरियड्स में व्रत रखने से इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। चंद्रमा देखने तक व्रत सामान्यतौर पर जैसा रखा जाता है आप वैसे रख सकते हैं। साथ ही करवा माता की पूजा-अर्चना करने से परहेज करना चाहिए क्योंकि, शास्त्रों में इसे निषेध माना गया है। ऐसे में आप पूजा के समय दूसरी सुहागिन महिला से पूजा करवा सकती हैं। वहीं आप दूर बैठकर हाथ जोड़कर मन में आराधना कर सकती हैं। वहीं मासिक धर्म में कोई पूजा सामग्री भी स्पर्श नहीं करनी चाहिए। साथ ही चांद के निकलने के बाद विधि-पूर्वक चंद्रमा को अर्घ्य दें और छलनी से चांद के दर्शन करने के बाद व्रत का पारण किया जा सकता है।
गर्भवती महिलाएं ऐसे रखें व्रत
गर्भवती महिलाओं को इस दिन सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करनी चाहिए। इसके बाद, कथा का पाठ करके फलाहार, जल और पेय पदार्थ का सेवन कर सकती हैं। फिर, चांद निकलने पर छलनी से चांद के दर्शन करने के बाद व्रत का पारण करें। साथ ही इस दिन मेहंदी, सिंदूर, मंगलसूत्र, चूड़ियां, बिंदी और बिछिया पहनकर ही करवा माता की पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं करवाचौथ व्रत की पूजा करते समय अपना मुख पूर्व दिशा की तरफ ही रखें और अपनी पीठ पश्चिम दिशा की ओर रखें। इसके साथ ही करवा माता की फोटो भी पूर्व दिशा में स्थापित करें।
इन बातोंं का करें ध्यान
करवा चौथ के दिन बाल धोना वर्जित होता है, इसलिए एक दिन पहले ही बाल धो लें। वहीं नाखून या बाल काटना इस दिन अशुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें। वहीं करवाचौथ पर इस दिन काले, सफेद रंग के कपड़े न पहनें। इन रंगों को करवा चौथ के दिन अशुभ माना जाता है।