Karwa Chauth Mehndi Shubh Muhurat 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 10 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। करवा चौथ का नाम लेते ही हर सुहागन के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। यह व्रत न केवल पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख के लिए रखा जाता है, बल्कि इसे प्रेम, समर्पण और सौभाग्य का त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और उनमें सबसे अहम होता है मेहंदी लगाना। हिंदू धर्म में मेहंदी को सुहाग का प्रतीक माना गया है। कहा जाता है कि जितनी गहरी मेहंदी का रंग चढ़े, उतना ही गहरा पति का प्यार और भाग्य का साथ मिलता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो शुभ मुहूर्त में करवा चौथ की मेहंदी लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं किस मुहूर्त में करवा चौथ की मेहंदी लगाना शुभ रहेगा…

क्यों है मेहंदी का खास महत्व?

मेहंदी सिर्फ सजने-संवरने का साधन नहीं, बल्कि यह शुभता और समृद्धि का प्रतीक भी मानी जाती है। मान्यता है कि मेहंदी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और यह सौभाग्य को बढ़ाने का काम करती है। विशेष रूप से करवा चौथ जैसे व्रत पर मेहंदी लगाना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि यह महिलाओं के सौंदर्य और उनके पति के दीर्घायु होने की कामना से जुड़ा होता है।

कब लगवाएं करवा चौथ की मेहंदी?

परंपरागत रूप से महिलाएं करवा चौथ की मेहंदी एक दिन पहले शाम के समय लगवाती हैं ताकि व्रत के दिन तक मेहंदी का रंग पूरी तरह खिल जाए। ज्योतिष के अनुसार, प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद का समय मेहंदी लगाने के लिए सबसे शुभ माना गया है। इसके अलावा, अगर आप सप्ताह के दिनों की बात करें तो बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इस साल करवा चौथ 10 अक्टूबर, शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। ऐसे में आप चाहें तो एक दिन पहले गुरुवार 9 अक्टूबर को या व्रत वाले दिन शुक्रवार को भी मेहंदी लगवा सकती हैं।

कौन से नक्षत्र रहेंगे शुभ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ खास नक्षत्रों में मेहंदी लगाने से उसका प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है। रोहिणी, मृगशिरा, अनुराधा, उत्तरा फाल्गुनी और रेवती नक्षत्र में मेहंदी लगवाना बेहद शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इन नक्षत्रों में की गई हर शुभ शुरुआत जीवन में सकारात्मक फल लाती है।

मेहंदी लगाने का शुभ मुहूर्त 2025

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल करवा चौथ की मेहंदी का सबसे शुभ समय है 9 अक्टूबर 2025 की शाम 5:58 से 7:12 बजे तक है। मान्यता है कि इस समय मेहंदी लगाने से आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली और प्रेम बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें