Venus And Sun Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को लग्जरी, धन, वैभव, ऐश्वर्य, भौतिक सुख और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। तो वहीं सूर्य देव को आत्मविश्वास, मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी और पिता का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि इन दोनों ग्रहों की युति 10 अक्टूबर करवाचौथ पर बनने जा रही है। यह युति कन्या राशि में बनेगी। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और सूर्य का संयोग सकारात्मक साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस दौरान आय के नए स्रोत खुलने से आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकती है। कोई पुराना अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। शारीरिक ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ अच्छा रहेगा। वहीं वाणी में प्रभाव बढ़ेगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
शुक्र और सूर्य की युति मीन राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से प्रथम स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस दौरान लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ हो सकता है। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
शुक्र और सूर्य का युति वृश्चिक राशि के जातकों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से करियर और कारोबार के भाव पर बनेगी। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिलने के योग हैं। साथ ही इस समय करियर में तेजी से उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर और प्रोजेक्ट्स हाथ लग सकते हैं। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं आपके अंदर एक अलग ही लीडरशिप क्वालिटी देखने को मिलेगी। आप कार्यस्थल पर खुद को साबित करेंगे। जिससे आपके अधिकारी भी आपसे काफी प्रसन्न होंगे।