Karwa Chauth 2025 Rashi Anusar Daan: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष करवा चौथ का पर्व आज यानी 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव, माता पार्वती और करवा माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं। व्रत के दौरान महिलाएं दिनभर जल तक ग्रहण नहीं करतीं और संध्या के समय चंद्र दर्शन के बाद अर्घ्य देकर पति के हाथों से व्रत खोलती हैं। मान्यता है कि पूर्ण श्रद्धा और विधिपूर्वक करवा चौथ का व्रत करने से सौभाग्य, समृद्धि और दांपत्य जीवन में स्थिरता प्राप्त होती है। साथ ही, ज्योतिष की मानें तो इस दिन राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करने से अखंड सौभाग्य और मनोवांछित फल मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं को किन चीजों का दान करना चाहिए…

करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2025 Puja Muhurat)

शाम 05:57 मिनट से शाम 07:11 मिनट तक
करवा चौथ व्रत समय- सुबह 06:19 मिनट से शाम 08: 13 मिनट तक
करवा चौथ व्रत अवधि- 13 घंटे 54 मिनट

करवा चौथ 2025 चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth 2025 Moon Rise Time)

पंचांग के अनुसार, 10 अक्टूबर को शाम 8 बजकर 10 मिनट पर होगा। शहर के अनुसार थोड़ा समय में बदलाव हो सकता है

करवा चौथ पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान (Karwa Chauth 2025 Rashi Anusar Daan)

मेष राशि

मेष राशि की महिलाएं करवा चौथ पर लाल रुमाल या लाल वस्त्र का दान करें। मान्यता है कि इससे मंगल ग्रह मजबूत होता है और वैवाहिक जीवन में सौभाग्य बढ़ता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि की महिलाएं करवा चौथ पर गुलाबी चूड़ियों का दान करें। शुक्र ग्रह की कृपा से प्रेम और आकर्षण बढ़ता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि की महिलाएं करवा चौथ पर मेहंदी का दान करें। इससे रिश्तों में मिठास और आपसी समझ बढ़ती है।

कर्क राशि

कर्क राशि की महिलाएं करवा चौथ पर सिंदूर का दान करना शुभ रहेगा। यह रिश्ते में स्थिरता और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है।

सिंह राशि

सिंह राशि की महिलाएं करवा चौथ पर पायल का दान करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और संबंधों में मजबूती आती है।

कन्या राशि

कन्या राशि की महिलाएं करवा चौथ पर फूलों का दान करना शुभ माना गया है। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

तुला राशि

तुला राशि की महिलाएं करवा चौथ पर आलता का दान करें। शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए यह उत्तम उपाय है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की महिलाएं करवा चौथ पर लाल चुनरी का दान करें। यह सौभाग्य और वैवाहिक सुख को स्थायी बनाता है।

धनु राशि

धनु राशि की महिलाएं करवा चौथ पर पीली साड़ी का दान करें। यह जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाता है।

मकर राशि

मकर राशि की महिलाएं करवा चौथ पर काजल का दान करें। इससे नकारात्मकता दूर होती है और नजर दोष नहीं लगता।

कुंभ राशि

कुंभ राशि की महिलाएं करवा चौथ पर वस्त्र का दान करें। इससे मानसिक शांति और सुकून मिलता है

मीन राशि

मीन राशि की महिलाएं करवा चौथ पर मेकअप की सामग्री का दान करना अत्यंत शुभ होता है। यह आकर्षण और भाग्य में वृद्धि करता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें