Karwa Chauth 2025 Date Karwa Chauth 2025 Rashifal Karwa Chauth 2025 Horoscope: वैदिक ज्योतिष के अनुसार व्रत और त्योहार पर ग्रह राशि परिवर्तन करके दुर्लभ संयोग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस बार करवा चौथ पर एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। दरअसल करवाचौथ के दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों एकसाथ चाल बदलने वाले हैं। 10 अक्टूबर को चंद्रमा जहां वृषभ राशि में गोचर करेंगे तो वहीं सूर्य चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
17 अक्टूबर से चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, बनेगा शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग, आकस्मिक धनलाभ के योग
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए चंंद्र और सूर्य की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण कर रहे हैं तो वहीं सूर्य देव लग्न भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्तम का साथ मिलेगा। साथ ही जीवन से नकारात्मक प्रभाव दूर होंगे और साथ ही आपका अच्छा समय शुरू होगा। साथ ही खर्चों से राहत मिल सकती है और भविष्य के लिए धन बचा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
चंद्र और सूर्य की चाल में परिवर्तन सिंह राशि के लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि चंद्र ग्रह आपकी राशि से दशम भाव पर संचरण करेंगे। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से धन भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यापार का विस्तार हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए चंद्र और सूर्य की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि चंद्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर तो वहीं सूर्य देव चतुर्थ स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं आपक लिए नौकरी-व्यापार में उन्नति की प्रबल संभावनाएं बनेंगी। साथ ही जो लोग नया काम या व्यापार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए समय बहुत ही शुभ रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: