Karwa Chauth 2022 Moonrise Time Today: करवा चौथ का व्रत आज यानि की 13 अक्टूबर 2022 को है। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाएं इस व्रत को रखती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रात में चंद्र दर्शन और चंद्र को अर्घ्य देने के साथ यह व्रत समाप्त होता है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आज देश के ज्यादातर बड़े शहरों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। चांद अलग-अलग समय पर दिखाई देगा।
करवा चौथ पूजा विधि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन भगवान शिव,माता पार्वती,गणेश जी और कार्तिकेय की पूजा चंद्रोदय से करीब एक घंटे पहले की जाती है। ज्योतिष के अनुसार यह व्रत सूर्योदय के पहले से चंद्रोदय तक रखा जाता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन रात में चंद्र दर्शन और चंद्र को अर्घ्य देने के बाद ही कुछ खाती हैं और व्रत समाप्त करती हैं।
करवा चौथ पूजा विधि
सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और उसके बाद घर की साफ-सफाई करें फिर कुछ ग्रहण करें। व्रत संकल्प लें और शाम के समय वेदी बनाकर भगवान शिव, पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की पूजा करें। ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ व्रत करने से पति की उम्र लंबी होती और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और भगवान शिव की कृपा से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
करवा चौथ पर कब दिखेगा चांद,देखें वीडियो
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय
मौसम विभाग के अनुसार आज यानि की करवा चौथ पर देश के अधिकांश बड़ें शहरों में मौसम साफ रहने का अनुमान है और अलग-अलग समय पर चांद दिखाई देगा। दिल्ली में रात 8.09 बजे, मुंबई में रात 8.48 बजे, लखनऊ में 7.58 बजे, गुड़गांव में रात 8.11 बजे, प्रयागराज में रात 7.57 बजे और नोएडा में 8.07 बजे चांद दिखाई देगा। जयपुर में रात 8:17 बजे, मुंबई में रात 8:47 बजे, आगरा में रात 8:07 बजे, अलीगढ़ में रात 8:06 बजे, मेरठ में रात 8:05 बजे, गोरखपुर में शाम 7:47 बजे।
सहारनपुर में रात 8:03 बजे। बरेली में शाम 7:59 बजे, रामपुर में रात 8:00 बजे, चंडीगढ़ में रात 8:29 बजे,गांधीनगर (गुजरात) में रात 8:36 बजे, भोपाल (एमपी) में रात 8:17 बजे, गोवा में रात 8:22 बजे,पटना में रात 8:47 बजे,रांची में रात 8:44 बजे,रायपुर में रात 8:57 बजे, हैदराबाद में रात 8:05 बजे, बैंगलोर में रात 8:30 बजे, तिरुवनंतपुरम में रात 8:45 बजे, पांडिचेरी में रात 8:11 बजे, भुवनेश्वर (ओडिशा) में रात 8:23 बजे और कोलकाता में रात 8:30 बजे चांद दिखाई देगा।