Kartik Purnima 2025 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा आज यानी 5 नवंबर को मनाई जा रही है। इस दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, भगवान शिव और माता तुलसी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और दीपदान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है और सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। शाम के समय देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है, जब प्रदोष काल में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष आशीर्वाद मिलता है। वहीं, ज्योतिष की मानें तो आज की रात कुछ खास उपायों को अपनाकर आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। कहते हैं कि इन उपायों को करने से धन और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर किए जाने वाले शुभ उपाय।

सौभाग्य और शांति के लिए

आज कार्तिक पूर्णिमा की पर शाम 05:35 बजे से प्रदोष काल प्रारंभ होगा। इस समय में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना करना अत्यंत फलदायी माना गया है। पूजा के समय पीले या लाल वस्त्र धारण करें और पूजा स्थल को दीपों से सजाएं। भगवान विष्णु को तुलसी पत्र, पंचामृत, पीले फूल और फल अर्पित करें, वहीं मां लक्ष्मी को खीर, बताशे और कमल पुष्प चढ़ाएं। आरती के बाद ‘श्रीसूक्त’ या ‘लक्ष्मी स्तोत्र’ का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन, वैभव और समृद्धि का आगमन होता है, साथ ही जीवन में सौभाग्य और शांति बना रहता है।

धन की समस्या दूर करने के लिए

इस दिन रात्रि में पूजा के समय माता लक्ष्मी के चरणों में 11 पीली कौड़ियां अर्पित करें। यदि पीली कौड़ियां न हों, तो सफेद कौड़ियों पर हल्दी लगाकर उन्हें पीला कर लें और मां लक्ष्मी को समर्पित करें। पूजा के बाद दीपक जलाकर ‘श्रीसूक्त’ या ‘कनकधारा स्तोत्र’ का पाठ करें। अगली सुबह उन कौड़ियों को उठाकर अपने धन स्थान या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक वृद्धि होती है, धन लाभ के योग बनते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

धन-संपत्ति की प्राप्ति के लिए

आज रात में मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल, कमल पुष्प, लाल गुलाब और पलाश के फूल अर्पित करें। पूजा के समय गाय के घी का दीपक अवश्य जलाएं। आप चाहें तो चौमुखा दीपक जला सकते हैं। यह दीपक पूरी रात जलता रहना चाहिए। यदि आप स्थायी धन लाभ और सुख-समृद्धि चाहते हैं, तो मां लक्ष्मी के सामने 7 मुखी दीपक जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा से घर में धन, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें