Kalaram Temple: आज अयोध्या नगरी में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। सदियों से चले आ रहे विवाद के बाद अब जाकर रामलला विराजमान होंगे। इस भव्य मंदिर में प्रभु श्री राम के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे हैं। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक क्षण पर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजर है। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के 5 साल के बाल स्वरूप की मूर्ति स्थापित की जा रही है। यह काले पत्थर से बनी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्री राम के काले रंग के मूर्ति अयोध्या के अलावा नासिक में भी मौजूद है। इस मंदिर का नाम कालाराम मंदिर है। आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में…

Shri Ram Ji Ki Aarti Hindi Lyrics: श्री रामचंद्र जी की आरती, श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्…

कालाराम मंदिर क्यों है खास?

बता दें कि  कालाराम मंदिर का नाम भगवान की एक काली मूर्ति से लिया गया है।- काला राम का शाब्दिक अनुवाद ‘काला राम’ है। इस मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्री  राम के अलावा सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां मौजूद है। इसके साथ ही मुख्य द्वार पर हनुमान की एक काली मूर्ति है।

श्री कालाराम मंदिर संस्थान की वेबसाइट के अनुसार,  इस  मंदिर का निर्माण 1792 में सरदार रंगाराव ओधेकर के प्रयासों से किया गया था। ऐसा कहा जाता है कि सरदार ओधेकर को गोदावरी में भगवान राम की एक काले रंग की मूर्ति का सपना आया था। इसके बाद उन्होंने इन मूर्तियों को नदी से बरामद किया और मंदिर का निर्माण किया। जिस स्थान पर मूर्तियां मिली उसका नाम रामकुंड था। यहां पर श्री राम की 2 फीट की मूर्ति स्थापित है। इस मंदिर को बनने में करीब 12 वर्ष लगे थे।

मंदिर में मौजूद है 14 सीढ़ियां

श्री कालाराम के मुख्य मंदिर में 14 सीढ़ियां हैं। यह सीढ़ियां श्री राम के 14 वर्ष के वनवास को दर्शाती हैं।  इसके साथ ही इस मंदिर में 84 स्तंभ हैं, जो 84 लाख प्रजातियों के चक्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। जिन्हें मनुष्य के रूप में जन्म लेने के लिए पूरा करना होता है। इसके साथ ही यहां एक बहुत पुराना पेड़ है, जिसके नीचे पत्थर पर भगवान दत्तात्रेय के पद चिह्नों की छाप है।

पंचवटी क्यों है खास?

नासिक की पंचवटी काफी खास है, क्योंकि भगवान श्री राम वनवास के समय पंचवटी के दण्डक वन पर कुटिया बनाकर कुछ दिन रहे थे। यहीं पर 5 बरगद के पेड़ मौजूद है। इसी के कारण इसे पंचवटी कहा जाता है। इसी स्थान पर लक्ष्मण जी से शूर्पणखा की नाक काटी थी। इसके साथ ही रावण ने माता सीता का हरण हुआ था।  

कहां पर है कालाराम मंदिर?

बता दें कि भगवान श्री राम का मंदिर नासिक के पंचवटी तीर्थस्थल में स्थित है।  यहां पर आप बस, ट्रेन, हवाई मार्ग से जा सकते हैं।

कालाराम मंदिर में दर्शन का समय

कालाराम मंदिर प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक दर्शन किए जा सकते हैं।