Kajari Teej 2025 Vrat Niyam: तीज का पर्व सनातन धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत साल में तीन बार मनाया जाता है और प्रत्येक का अपना विशेष महत्व होता है। बता दें कि इस साल हरियाली तीज का पर्व 27 जुलाई को धूमधाम से मनाया गया था। इसके बाद अब कजरी तीज और हरतालिका तीज का त्योहार आने वाला है। ये तीनों ही पर्व माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित माने जाते हैं। पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का व्रत रखा जाता है और इस बार यह व्रत 12 अगस्त 2025, मंगलवार को रखा जाएगा। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं माता पार्वती और भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करती हैं और निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की मंगलकामना के लिए करती हैं। हालांकि इस व्रत के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है। अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो इससे आपका उपवास अधूरा रह सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दौरान क्या करें और क्या न करें।

कजरी तीज व्रत पर क्या करें?

  • कजरी तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को 16 श्रृंगार अवश्य करना चाहिए। इसलिए इस दिन 16 श्रृंगार कर ही व्रत की पूजा करें।
  • इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इतना ही नहीं, इस दिन श्रृंगार का सामान भी हरे रंग का होना चाहिए।
  • व्रती को इस दिन कजरी तीज के व्रत की कथा जरूर पढ़नी और सुननी चाहिए। ऐसा करने से पूजा का पूरा लाभ मिलता है।
  • व्रती इस दिन पूजा के समय अपना सिर ढककर रखें और अपने बालों को भी बांधकर रखें। ऐसा न करने पर आपको पाप लग सकता है।
  • कजरी तीज व्रत पर पारण करने से पहले कुछ चीजों का दान जरूर करें।
  • इस दिन पारण के बाद कन्याओं को भोजन भी करवाएं।
  • इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा से पहले गणेश जी की पूजा करें।
  • कजरी तीज के दिन महिलाओं को झूला झूलना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा न करने से व्रत अधूरा रह जाता है। इसलिए इस दिन झूला जरूर झुले।

कजरी तीज व्रत पर क्या न करें?

  • कजरी तीज व्रत के दिन गलती से भी सफेद रंग के कपड़े का इस्तेमाल न करें।
  • कजरी तीज व्रत पर दिन के समय सोना वर्जित माना जाता है। इसलिए इस दिन ऐसा करने से बचना चाहिए।
  • इस दिन गुस्सा करने और किसी को भी गलत बोलने से बचें।
  • कजरी तीज व्रत पर नाखून और बाल गलती से भी न काटें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
  • इस दिन बाल धोने से भी बचना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में अनेक परेशानियां आने लगती हैं।
  • कजरी तीज व्रत पर निर्जला व्रत रखा जाता है। इसलिए इस व्रत में अन्न और जल दोनों का ग्रहण न करें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि जिन महिलाओं ने ये व्रत रखा है, वो व्रत के दौरान झाड़ू न लगाएं और न ही झाड़ू को स्पर्श करें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।