Kajari Teej 2025 Puja Samagri List in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का पर्व मनाया जाता है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत विशेष महत्व रखता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन में प्रेम बनाए रखने के लिए व्रत रखती हैं और भगवान शिव-माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करती हैं। वहीं, कुवारी कन्याएं मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल कजरी तीज का व्रत रखने वाली हैं, तो पूजा में इन आवश्यक सामग्री को जरूर शामिल करें। क्योंकि इन सामग्रियों के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में यहां देखिए कजरी तीज की पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट….

कजरी तीज कब है? (Kajari 2025 Teej Kab Hai)

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कजरी तीज का व्रत 12 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं और शिव-गौरी की विधिपूर्वक पूजा करती हैं।

कजरी तीज की पूजा का शुभ मुहुर्त (Kajari Teej 2025 Puja Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04.23 से 05.06 बजे तक
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 02.38 से 03.31 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 07.03 से 07.25 बजे तक
  • निशिथ काल मुहूर्त- रात 12.05 से 12.48 बजे तक

कजरी तीज 2025 पूजन सामग्री (Kajari Teej 2025 Puja Samagri)

  • भगवान शिव और पार्वती की तस्वीर या मूर्ति
  • तीज माता या नीमड़ी माता की तस्वीर
  • मूर्ति बनाने के लिए मिट्टी
  • पूजन थाली (साफ पीतल/स्टील की थाली)
  • कलश, नारियल
  • गाय का दूध
  • गंगा जल/शुद्ध जल
  • पंचामृत
  • पान के पत्ते और सुपारी
  • रोली, कुमकुम, हल्दी, चंदन
  • कच्चा सूत
  • केले के पत्ते
  • नीम की डाली
  • अक्षत (चावल)
  • सिंदूर व बिंदी
  • धूप, अगरबत्ती, कपूर, जनेऊ
  • दीपक
  • फूल-माला
  • बेलपत्र, दूर्वा
  • फल
  • मिठाई
  • श्रृंगार सामग्री
  • व्रत कथा की किताब

कजरी तीज 2025 पर करें इन मंत्रों का जप (Kajari Teej 2025 Mantra)

  • ॐ गौरीशंकराय नमः
  • ॐ उमा महेश्वराय नम:
  • ॐ पार्वतीपतये नमः
  • ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महागौरी देव्यै नमः
  • ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महागौरी देव्यै नमः

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।