Kaal Bhairav Jayanti 2025 Date and Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में भगवान शिव के अनेक स्वरूपों की पूजा की जाती है, जिनमें से एक हैं भगवान काल भैरव। इन्हें समय, भय और न्याय के देवता माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल मार्गशीर्ष मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को काल भैरव जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने अपने उग्र रूप काल भैरव के रूप में अवतार लिया था। ऐसे में आइए जानते हैं कालभैरव जयंती की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व…

काल भैरव जयंती तिथि और शुभ मुहूर्त

  • अष्टमी तिथि प्रारंभ: 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) सुबह 11:08 बजे
  • अष्टमी तिथि समाप्त: 12 नवंबर 2025 (बुधवार) सुबह 10:58 बजे

ऐसे में इस बार कालभैरव जयंती का पर्व 12 नवंबर 2025, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, भैरव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और भगवान से भयमुक्त जीवन व सफलता की कामना करते हैं।

कालभैरव जयंती की पूजा विधि

काल भैरव जयंती के दिन सुबह स्नान-ध्यान के बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके भगवान भैरव की पूजा करनी चाहिए। पूजा के समय भैरव चालीसा या भैरव स्तोत्र का पाठ करना शुभ माना जाता है। भगवान भैरव को काले तिल, नारियल, सरसों के तेल का दीपक, और गुड़ का भोग अर्पित करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है। अंत में कुत्ते को भोजन कराना अत्यंत शुभ माना गया है, इससे भगवान भैरव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

काल भैरव जयंती का महत्व

कहते हैं कि भैरव देव की उपासना करने वाला व्यक्ति को जीवन में किसी प्रकार का भय नहीं होता है। भगवान काल भैरव अपने भक्तों को संकटों से रक्षा प्रदान करते हैं और जीवन में सुख, समृद्धि तथा विजय का आशीर्वाद देते हैं। मान्यता है कि काल भैरव जयंती के दिन सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने पर व्यक्ति के जीवन से दरिद्रता, भय और दुर्भाग्य समाप्त हो जाता है। भगवान भैरव की कृपा से साधक का जीवन सफलता और शक्ति से भर जाता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें