Hans Mahapurush Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति हंस महापुरुष राजयोग बनाने जा रहे हैं। यह राजयोग अक्टूबर में 12 साल बाद बनेगा। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
आप लोगों के लिए हंस राजयोग का बनना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से निवेश और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम अच्छी वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वहीं सोच-समझकर किए गए निवेश से दुकानदारों को लाभ होगा। निजी जीवन में सुधार होगा और रिश्तों में गहराई आएगी। साथ ही इस समय आपको शेयर बाजार सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए हंस महापुरुष राजयोग का बनना धन के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी राशि से दूसरे भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही इस अवधि में आपको महसूस होगा की जीवन में खुशियां दस्तक दे रही हैं। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम और दशम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
हंस महापुरुष राजयोग बनने से वृश्चिक राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह गुरु ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं विवाहित जातकों को परिवार का सहयोग मिलेगा, जिसके बाद वो खुद का बिजनेस करने का फैसला कर सकते हैं। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंंध से यात्रा कर सकते हैं।
महिलाओं को शिवलिंग स्पर्श करना चाहिए या नहीं? प्रेमानंद महाराज का जबाव आपको चौंका देगा