Jupiter Vakri In Mithun 2025: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी होते रहते हैं, जिसका विशेष प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति साल के अंंत में मिथुन राशि में उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। गुरु ग्रह मिथुन राशि में वक्री होंगे। ऐसे में गुरु ग्रह के वक्री होने का प्रभाव सभी राशयों के जातकों पर देखने को मिलेगा। साथ ही 3 राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। वहीं इन राशियों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
प्रेमानंद महाराज ने बताया इन गलतियों की वजह से जन्माष्टमी व्रत हो सकता है खंडित, आपको भी जरूर जानना चाहिए
तुला राशि (Tula Zodiac)
गुरु ग्रह की वक्री चाल कन्या राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली से भाग्य स्थान पर उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी और आपके पारिवारिक जीवन में उन्नति होगी। जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी।
वहीं आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं आपकी रूचि धर्म- कर्म के कार्यों में बढ़ेगी। साथ ही इस दौरान नए दोस्त बन सकते हैं और सामाजिक नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। जॉब करने वाले लोगों को आय में वृद्धि और प्रमोशन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का वक्री चाल चलना आर्थिक रूप से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी राशि से धन स्थान पर उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ संभव है।
वहीं इस समय व्यवसाय में नए पार्टनर्स के साथ काम करने के मौके मिलेंगे और पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। साथ ही जो लोग मार्केटिंग, शिक्षा, मीडिया और वाणी से संबंधित काम- कारोबार करते हैं, तो आपको लाभकारी साबित हो सकता है।
100 साल बाद सितंबर में लगने जा रहे सूर्य और चंद्र ग्रहण, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कार्य में सफलता के योग
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
गुरु बृहस्पति का वक्री होना मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप अधिक लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ प्राप्त होगा। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उनका मुनाफा बढ़ेगा। घर में सुख और समृद्धि का आगमन होगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
धन- समृद्धि के लिए जन्माष्टमी पर करें इन 5 प्रभावशाली मंत्रों का जाप, भगवान कृष्ण की रहेगी विशेष कृपा, सभी मनोरथ होंगे पूर्ण