Jupiter Vakri In Aries: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय पर गोचर करके कई राजयोगों का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि समृद्धि के कारक गुरु ग्रह सितंबर में वक्री होने जा रहे हैं। जिससे केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा। वहीं इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों को देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

केंद्र त्रिकोण राजयोग का बनना आप लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही वह 12वें और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप सेविंग करने में सफल होंगे। साथ ही आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी तरक्की होगी और पद व प्रभाव में भी अच्छी वृद्धि होगी। पुराने चले आ रहे रोगों से मुक्ति मिलेगी। वहीं इस समय आप काम- कारोबार से संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी।

धनु राशि (Dhanu Zodiac) 

आप लोगों को केंद्र त्रिकोण राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही वह लग्न और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं लव लाइफ में आ रही दिक्कत कम हो सकती है। वहीं नौकरी पेशा जातकों को इस अवधि में अच्छे अवसर मिलेंगे, जिससे आप अच्छी संतुष्टि महसूस करेंगे। साथ ही आपको इस समय आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। इस समय आपके बड़े- बड़े लोगों से संबंध बन सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्मक्षेत्र में वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही वह छठे और नवम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही किस्मत का साथ मिल सकता है। इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। वहीं इस दौरान आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास सफल होंगे और मान सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी। धर्म कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों का इस अवधि में प्रमोशन हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल