ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। हर राशि का कोई ना कोई स्वामी ग्रह जरूर होता है। जब भी कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करता है तो इसका असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। 20 नवंबर को गुरु ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। 20 नवंबर को शनिवार के दिन गुरु ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु का राशि परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद ही शुभ रहेगा। इस दौरान उन्हें आर्थिक लाभ होग। जानिये कौन-सी हैं वह चार राशियां-

मेष राशि: गुरु के कुंभ राशि में प्रवेश करने से मेष राशि के जो जातक कारोबारी हैं, उन्हें काफी लाभ होगा। गुरु इस राशि के एकादश भाव में प्रवेश करेंगे। जिसके कारण मेष राशि के जातकों को करियर और कारोबार में शुभ फल प्राप्त होंगे। इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और रुकी हुई सभी योजनाएं सफल होने के आसार भी बन रहे हैं।

कर्क राशि: गुरु के गोचर से इस राशि के जातकों को शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों के पद में बढ़ोतरी हो सकती है। जो लोग कारोबारी हैं, उनके लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा। इस राशि के जातकों की आर्थिक परेशानियां दूर होंगी।

कन्या राशि: गुरु ग्रह इस महीने कन्या राशि के अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे। गुरु के इस भाव में होने के कारण आपको अचानक कहीं से लाभ प्राप्त हो सकता है। इस दौरान कन्या राशि के जातक सामाजिक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। निवेश के लिए भी यह समय काफी अनुकूल माना जा रहा है।

मकर राशि: गुरु के कुंभ राशि में प्रवेश करने से इस राशि के जातकों की वाणी में स्पष्टता देखने को मिलेगा। भाई-बहन के रिश्तों में मधुरता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। कहीं से धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। हालांकि निवेश के मामले में इस राशि के जातकों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होगी।