Guru Chandal Yog: वैदिक पंचांग के मुताबिक गुरु ग्रह 12 साल बाद मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और मेष में पहले से ही राहु विराजमान हैं। इसलिए मेष में राहु और गुरु की युति से गुरु चांडाल योग बन रहा है। इस योग को ज्योतिष में बेहद अशुभ माना गया है। इसलिए अगले 6 महीने इन राशियों को थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु चांडाल योग नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु और राहु की युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके जीवन में अशांति और बढ़ सकती है। मानसिक रूप से कई प्रकार की उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही माता का स्वास्थ्य थोड़ा खराब रह सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर थोड़ी परेशानियां को सामना करना पड़ सकता है। मतलब जूनियर और सीनियर से आपका किसी विषय को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
गुरु चांडाल योग कन्या राशि के जातकों को हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के छठे स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में असफलता हाथ लग सकती है। साथ ही गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। वहीं धन के मामले में भी हानि भी हो सकती है। कार्यस्थल और घर में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। वहीं इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों को गुरु और राहु की युति आर्थिक और सेहत के लिहाज से हानिकारक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रही है। इसलिए आपके जीवन में बहुत समस्याएं आ सकती है। स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए संभलकर रहें। वहीं जो लोग वैवाहित हैं, उनको दांपत्य जीवन में समय- समय पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस समय आपके कुछ फिजूल के खर्चे हो सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है। वहीं इस अवधि में माता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।