Jupiter Retrograde In Cancer: वैदिक पंचांग अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह नबंवर में कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं। गुरु ग्रह कर्क राशि में 12 साल बाद वक्री होंगे। ऐसे में गुरु ग्रह के वक्री होने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों करियर में तरक्की और धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। वहीं संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

18 साल बाद बनने जा रहा शुक्र और मंगल का दुर्लभ संयोग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

गुरु बृहस्पति का उल्टी चाल चलना कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा। साथ ही आय के नए- नए माध्यम से आप धन कमा सकते हैं। वहीं आप धन की बचत कर पाएंगे और बिजनस में भी आपको कई गुना लाभ होगा। आपके जीवन में प्रगति के नए रास्‍ते खुलेंगे और आपकी योजनाएं सफल होंगी। सामाजिक दायरे में भी वृद्धि होगी। जिससे आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत पर आपके वरिष्ठों की नज़र रहेगी और वे आपके प्रयासों को पहचानेंगे और उनकी सराहना करेंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का उल्टी चाल चलना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपको व्‍यापार को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्‍त होंगे। कारोबार में खूब मुनाफा होगा और आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ने से आप आगे बढ़ेंगे। इसके अलावा पारिवारिक संबंधों में मिठास आने से मन खुश रहेगा। सिंगल जातक किसी दोस्त के प्रति आकर्षित होंगे। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

गुरु ग्रह का वक्री होना मिथुन राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं कारोबारी वर्ग खुद को आर्थिक रूप से समृद्ध महसूस करेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें समाज में ऊंचा मुकाम हासिल करने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम और कर्म स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

दिवाली बाद वैभव के दाता शुक्र करेंगे अपनी प्रिय राशि तुला में प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल