Jupiter Retro In Aries: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हर महीने नवग्रह अपनी स्थिति बदलते हैं। इनकी स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है इनमें से ही देवताओं के गुरु बृहस्पति की चाल में परिवर्तन काफी अधिक होता है। बता दें कि 4 सितंबर को बृहस्पति मेष राशि में वक्री हो जाएंगे। यह वक्री अवधि 118 दिनों तक चलेगी। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। बृहस्पति का मेष राशि में वक्री होना एक अनोखा राजयोग बनाता है, जो उन भाग्यशाली राशियों को समृद्धि प्रदान करता है। बता दें कि यह वक्री 31 दिसंबर 2023 तक रहेंगे। आइए जानते हैं गुरु के वक्री होने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये 118 दिन इन तीन भाग्यशाली राशियों के लिए स्वर्णिम काल से कम नहीं होंगे। इन राशियों को ज्ञान, भाग्य, सौभाग्य में वृद्धि होने के साथ समृद्धि प्रदान करेगा। इसके साथ ही वित्तीय लाभ अधिक होगा।
गुरु के वक्री होने से इन राशियों को मिलेगा लाभ (Jupiter Retro In Aries Horoscope)
मिथुन राशि (Gemini Zodiac Sign)
मेष राशि में बृहस्पति के वक्री होने के दौरान मिथुन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। 118 दिन इन राशियों को इस अनोखे राजयोग का आशीर्वाद मिलेगा। ऐसे में आर्थिक स्थिति सही होने के साथ लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे.इसके अलावा, वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा। पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिलने के साथ आय के नए स्त्रोत खुलेंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac Sign)
सिंह राशि के जातक इस अवधि में अपने जीवन में विभिन्न गतिविधियों को पूरा करके इमोशनल तरीके से पूर्ण महसूस करेंगे। जो आने वाली चुनौतियों में लाभकारी सिद्ध होगा। इसके अलावा मेष राशि में बृहस्पति का वक्री होना आध्यात्मिक झुकाव की ओर बढ़ेगा। इसके साथ ही जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां भी समाप्त होगी।
तुला राशि( Libra Zodiac Sign)
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय अविश्वसनीय रूप से अनुकूल रहेगा, क्योंकि ये सम लंबे समय से अटके हुए काम को पूरा करने में मदद करेगा। इसके साथ ही बिजनेस मैन को काफी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आर्थिक संकट से छुटकारा मिल सकता है। करियर संबंधी समस्याएं भी समाप्त होंगे। जीवन में खुशियां और खुशियां आएंगी।