Jupiter Margi In Aries: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर मार्गी और वक्री होकर शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति 31 दिसंबर को मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको साल 2024 की शुरुआत में धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी राशि से दशम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय आप अपने जीवन में अधिक धन कमाने और भाग्य का बेहतर साथ दिलाने में कामयाब रहेंगे। इतना ही नहीं इस दौरान आपको नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं व्यापारियों को इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। इस समय योजनाओं में आपको सफलता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से आप लोगों को साल 2024 की शुरुआत में किस्मत का साथ मिलेगा। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्योदय हो सकता है। जो काम आपके रुके हुए थे वो बनेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में आप जो भी काम करेंगे उसके लिए आपको खूब सम्मान मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको अच्छा लाभ हासिल हो सकता है। वहीं देश- विदेश की यात्रा के योग बनेंगे। साथ ही घर- परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं प्रतियोगी छात्रों को इस समय किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

केंद्र त्रिकोण राजयोग के बनने से आप लोगों को साल 2024 की शुरुआत में कई खुशखबरी मिल सकती हैं। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप अपने करियर में जो भी काम करेंगे उसमें आपको अच्छा धन लाभ हासिल होगा। इस दौरान आपके अंदर अच्छी ऊर्जा और साहस देखने को मिलेगा। वहीं प्रेम संबंधों में आपको सफलता मिलेगी। मतलब प्रेम संबंध आपका विवाह में तब्दील हो सकता है। साथ ही अगर आप छात्र हैं, तो आप किसी उच्चा संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल