Guru Transit In Ashwini Nakshatra: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय राशियो के साथ नक्षत्र भी परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह ने 22 अप्रैल को अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। अश्विनी नक्षत्र पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है और केतु अश्विनी नक्षत्र के स्वामी हैं। वहीं अभी अश्विनी नक्षत्र पर पहला चरण चल रहा है क्योंकि एक नक्षत्र में चार चरण होते हैं। इसलिए गुरु ग्रह के अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जातने हैं 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है…

गुरु का अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों पर ये पडे़गा प्रभाव

गुरु का अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश का सभी राशियों पर एक कॉमन प्रभाव पड़ेगा। इसलिए इस पहले चरण में सभी राशियों के जातकों को थोड़ा स्वास्थ्य का ध्यान रखना है। साथ ही गलत काम नहीं, अन्यथा बदनामी हो सकती है। वहीं इस समय वाणी पर संयम रखना होगा। साथ ही अज्ञात भय रह सकता है। वहीं धन- धान्य की वृद्धि होगी। वहीं मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं जो लोग शासन से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इसके अलावा राजनीति से जुड़े लोगों को किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। 

दूसरे चरण का पड़ेगा ये प्रभाव (6 मई से 20 मई 2023 तक)

वहीं दूसरे चरण में स्वास्थ्य सभी राशियों के जातकों का अच्छा रहेगा। इस समय चेहरे पर एक तेज आएगा। इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही मनोहर व्यक्तित्व आपका रहेगा। प्योर सोल रहेगा। वहीं इस समय आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। धार्मिक आस्था में वृद्धि बढ़ेगी। वहीं कृषि के माध्यम से धनलाभ होगा। साथ ही बड़े- बड़े लोगों के सपर्क बढ़ेंगे। लेकिन बस थोड़ा आपके ऊपर कर्ज बढ़ सकता है। सात ही चरित्र को लेकर थोड़ा सावधान रहें।

तीसरे चरण का पड़ेगा ये प्रभाव (20 मई से 04 जून 2023 तक)

तीसरे चरण में मंगल, केतु और बुध का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसलिए यहां पर आपके व्यकित्व में निखार आएगा। साथ ही लोग आपके ओर आकर्षित होंगे। वहीं नए- नए वस्त्र या कोई लग्जरी आयटम ले सकते हैं। वहीं नए- नए विषयों को जानेंगे। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। यात्राओं के भी योग बन रहे हैं।

चतुर्थ चरण का पड़ेगा ये प्रभाव ( 04 जून से 21 जून 2023 तक)

चतुर्थ चरण में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। प्रसन्नचित्त रहेंगे। वहीं भावुक होकर को डिसीजन ले सकते हैं। साथ ही सेना, पुलिस और इलेक्ट्रानिक से जुड़े लोगों को यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं सीए, लेखन, प्रकाशन, पब्लिकेशन का कार्य हैं, उनके लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। साथ ही इस समय आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल