Guru Transit 2025: वैदिक पंचांग अनुसार गुरु ग्रह लगभग 13 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश दुनिया पर देखने को मिलता है। वहीं गुरु ग्रह समय- समय पर अतिचारी गति से भी चलते हैं। आपको बता दें कि गुरु ग्रह अभी मिथुन राशि में संचऱण कर रहे हैं और वह अक्टूबर में अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करनें, जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से गुरु बृहस्पति कर्म भाव पर संचरण करेगे। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के भी योग हैं। वहीं व्यापारियों को कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल की प्रशंसा होगी और आपको नई जिम्मेदारियां या तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने या नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए यह समय अनुकूल है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
गुरु ग्रह का गोचर कन्या राशि के जातकों को फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही व्यापारियों के लिए अब समय है अपनी क्षमता और रचनात्मकता दिखाने का। व्यापारी वर्ग के जातक इस अवधि में काफी पैसा कमाएंगे। साथ ही भविष्य में लाभ दिलाने वाली कुछ और भी योजनाओं में आप निवेश कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा और लोग आपके व्यवहार, शैली और मधुर स्वभाव की ओर आकर्षित होंगे। प्रेम और रोमांटिक रिश्तों में गहराई आएगी, और अविवाहित कर्क राशि के लोग किसी रिलेशनशिप में जा सकते हैं। वहीं आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही कला, संगीत या रचनात्मक क्षेत्रों में आपकी प्रतिभा खिलेगी। वहीं वाणी में प्रभाव बढ़ेगा।