Guru Transit 2025: वैदिक पंचांग मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके अपनी उच्च और नीच राशि में भ्रमण करते हैं, जिसका असर मानव जीवन के पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह अक्टूबर में अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। कर्क राशि पर चंद्र ग्रह का आधिपत्य है और गुरु ग्रह की चंद्र के साथ मित्रता है। गुरु ग्रह कर्क राशि में 12 साल बाद प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

30 साल बाद शनि बनाएंगे पावरफुल नवपंचम राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के आसार

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

गुरु ग्रह का गोचर आप लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर राशि से गुरु ग्रह भाग्य और विदेश स्थान में गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय के योग बन रहे हैं। वहीं इस दौरान आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की और सम्मान मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं। वहीं धर्म- कर्म के कार्योंं में आपको रूच बढ़ेगी। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। संतान की प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

तुला राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से गुरु बृहस्पति करियर और कारोबार स्थान में गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के भी योग हैं। वहीं व्यापारियों को कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस समय आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। व्यवसाय में नए पार्टनर्स के साथ काम करने के मौके मिलेंगे और पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वहीं इस दौरान कारोबारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। साथ ही इस समय आपको पिता और गुरु का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप अधिक लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लव रिलेशनशिप में रोमांस बढ़ेगा। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025